होम / बिजनेस / विजय शेखर शर्मा ने Paytm Payment Bank के चेयरमैन पद से दिया इस्‍तीफा...

विजय शेखर शर्मा ने Paytm Payment Bank के चेयरमैन पद से दिया इस्‍तीफा...

पेटीएम पेमेंट बैंक के प्रमुख के नाते विजय शेखर शुरूआत से ही इसके चेयरमैन बने हुए थे. लेकिन आरबीआई की इस कार्रवाई ने कंपनी को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आरबीआई की Paytm Payment Bank के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद पेटीएम के प्रमुख विजय शेखर शर्मा ने इस्‍तीफा दे दिया है. विजय शेखर शर्मा ने Paytm Payment Bank बोर्ड से भी इस्‍तीफा दे दिया है. आरबीआई की कार्रवाई के बाद अब तक पेटीएम को बड़ा नुकसान हो चुका है. आरबीआई ने Paytm Payment Bank के काम करने की आखिरी तारीख 15 मार्च तय की हुई है. कंपनी ने तीन नए लोगों को बोर्ड में शामिल किया है. 

पेटीएम पेमेंट बैंक के बोर्ड में हुआ बदलाव 
सोमवार को कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि बोर्ड में कई तरह के बदलाव कर दिए गए हैं. कंपनी ने कहा है कि विजय शेखर ने Paytm Payment Bank के पार्ट टाइम नॉन एक्‍जीक्‍यूटिव चेयरमैन पद से हटने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही उन्‍होंने PPBL के बोर्ड सदस्‍य का भी पद छोड़ दिया है.  कंपनी की ओर से बोर्ड में किए गए बदलाव के बारे में भी विस्‍तार से जानकारी दी गई है. अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास श्रीधर बोर्ड के सदस्‍य होंगे. इसके बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर व रिटायर्ड IAS देवेन्‍द्रनाथ सारंगी और IAS रजनी शेखरी सिब्‍बल को भी बोर्ड का सदस्‍य बनाया गया है. 

31 जनवरी को आरबीआई ने की थी कार्रवाई 
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट बैंक के ऊपर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे बंद करने का निर्देश दिया था. पहले आरबीआई के इस बैंक के काम करने की आखिरी तारीख 29 फरवरी तय की थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया. इस कदम के बाद से लेकर अब तक पेटीएम को बड़ा नुकसान हो चुका है. पेटीएम का शेयर 700 रुपये से 428 रुपये तक आ चुका है. हालांकि पेटीएम ने इस कार्रवाई के बाद अपने नोडल खाते को एक्सिस में ट्रांसफर कर दिया है जिससे उसका यूपीआई ऑपरेशन आसानी से चलता रहे. लेकिन लगता नहीं है कि पेटीएम पर आई सुनामी अभी थम गई है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

2 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

5 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

7 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

7 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

2 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

4 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

5 hours ago