✕

होम / बिजनेस / Venture Catalysts ने इस कंपनी के लिए किया सीड फंडिंग राउंड का नेतृत्व, जानें क्या हुई डील?

Venture Catalysts ने इस कंपनी के लिए किया सीड फंडिंग राउंड का नेतृत्व, जानें क्या हुई डील?

वेंचर कैटालिस्ट्स ने देश की सबसे बड़ी ओएनडीसी (ONDC) रेल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Plotch.ai के लिए सीड फंडिंग राउंड का नेतृत्व करने की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की पहली इंटीग्रेटेड इनक्यूबेटर और सबसे बड़ी लार्जेस्ट इन्वेस्टमेंट फर्म वेंचर कैटालिस्ट्स (Venture Catalysts) ने आज घोषणा करते हुए कहा कि उसने देश की सबसे बड़ी ओएनडीसी (ONDC) रेल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Plotch.ai के लिए सीड फंडिंग राउंड का नेतृत्व किया. डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ONDC), वेंचर कैटालिस्ट्स (Venture Catalysts) और एसी वेंचर्स (AC Ventures) के योगदान से यह निवेश Plotch.ai की प्रगति में सहायक बनेगा.

प्रोडक्ट डेवलपमेंट में आएगी तेजी

Plotch.ai के सीईओ मनोज गुप्ता ने कहा कि वेंचर कैटालिस्ट्स (Venture Catalysts) के समर्थन से हम प्रोडक्ट डेवलपमेंट में तेजी लाएंगे, अपने कस्टमर बेस का विस्तार करेंगे और भारत के लिए इंक्लूसिव डिजिटल मार्केट के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि Plotch.ai हर महीने करीब दस लाख ट्रांजेक्शन करता है, जिससे महीने-दर-महीने 100 प्रतिशत की वृद्धि होती है. Plotch.ai के क्लाइंट बेस में स्नैपडील (Snapdeal), मीशो (Meesho), पेटीएम (Paytm), मैरिको (Marico) और ब्लूस्टार (Bluestar) शामिल हैं. इनोवेशन के प्रति Plotch.ai की कमिटमेंट को ONDC ने स्वयं मान्यता दी है और सर्वश्रेष्ठ टेक कंपनी का पुरस्कार नवाजा है.

रूठे को नहीं मना पाए बायजू, नाराज निवेशकों का राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने से इंकार

डिजिटल कॉमर्स को आगे बढाएगा Plotch.ai

वेंचर कैटलिस्ट्स (Venture Catalysts)  के एमडी और सीईओ डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा ने कहा कि हम Plotch.ai के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि Plotch.ai भारत में ई-कॉमर्स के क्षेत्र में परिवर्तन का नेतृत्व कर रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि वेंचर कैटालिस्ट्स (Venture Catalysts) को विश्वास है कि Plotch.ai देश भर के लाखों व्यवसायों और उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल कॉमर्स को लोकतांत्रिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

ONDC से मिलेंगे और अधिक एनेबलर्स

ओएनडीसी के सीईओ और एमडी टी कोशी ने इस अवसर पर कहा कि टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर (TSP) ओएनडीसी (ONDC) नेटवर्क का विकास कर रहा है और टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर ने Plotch.ai के नेटवर्क के लॉन्च में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. हमें उम्मीद है कि ONDC नेटवर्क में Plotch.ai जैसे और भी अधिक एनेबलर्स देखने को मिलेंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

6 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

6 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

9 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.