✕

होम / बिजनेस / Vedanta की समावेशी पहल: FY25 में ₹450 करोड़ के ESOS के साथ कर्मचारियों को बनाया भागीदार

Vedanta की समावेशी पहल: FY25 में ₹450 करोड़ के ESOS के साथ कर्मचारियों को बनाया भागीदार

यह पहल केवल वरिष्ठ प्रबंधन तक सीमित न होकर एंट्री-लेवल कर्मचारियों तक फैली हुई है, जिससे यह कॉरपोरेट भारत में सबसे समावेशी योजनाओं में से एक बन गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की अग्रणी खनिज, ऊर्जा संक्रमण धातु, तेल एवं गैस और तकनीकी समूह वेदान्ता लिमिटेड (Vedanta) ने वित्त वर्ष 2025 के लिए ₹450 करोड़ से अधिक मूल्य के कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना (ESOS) की घोषणा की है. यह अब तक की सबसे बड़ी ESOS योजना मानी जा रही है, जो न केवल टॉप मैनेजमेंट बल्कि एंट्री-लेवल प्रोफेशनल्स को भी शामिल करती है. यह कॉरपोरेट भारत में सबसे लोकतांत्रिक स्टॉक ऑप्शन कार्यक्रमों में से एक बन गया है.

वहीं, जहां अधिकतर कंपनियों में स्टॉक ऑप्शन्स केवल CXO या सीनियर एक्जीक्यूटिव्स को ही दिए जाते हैं, वेदान्ता ने समावेशिता की नई मिसाल कायम की है. दुनिया की कुछ टेक कंपनियां और भारतीय यूनिकॉर्न्स अब धीरे-धीरे इस दिशा में कदम उठा रही हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश नए कर्मचारियों को इस योजना से वंचित रखते हैं या यह लाभ केवल एक बार ही मिलता है.

पिछले 20 वर्षों से वेदान्ता लगातार अपनी ESOS योजना चला रहा है, जो कर्मचारियों में मालिकाना सोच विकसित करने की कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है. केवल 5 वर्षों में इस योजना के तहत वितरित इक्विटी अवार्ड्स में 80% से अधिक की वृद्धि हुई है.

स्टॉक ऑप्शन्स एक ऐसा कर्मचारी लाभ है, जिसके तहत कर्मचारी बहुत ही कम कीमत (₹1) पर कंपनी के शेयर खरीद सकते हैं. यह न केवल एक प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन है, बल्कि कर्मचारियों के लिए दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण का अवसर भी है.

कर्मचारियों की प्रतिक्रिया

BALCO में कार्यरत मिड-कैरियर HR प्रोफेशनल मुकेश शराफ ने कहा, "स्टॉक ऑप्शन्स की मदद से मैंने अपने परिवार के लिए घर खरीदा. यह केवल आर्थिक लाभ नहीं, बल्कि वेदान्ता की ओर से दीर्घकालिक विश्वास और साझेदारी का प्रतीक है."

केयर्न ऑयल एंड गैस, बाड़मेर में लीड प्रोजेक्ट सेफ्टी के पद पर कार्यरत शिवम कुमार ने कहा, "स्टॉक ऑप्शन्स से मैंने अपने छोटे भाई को भारत के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई के लिए भेजा, खुद के प्रोफेशनल डेवलपमेंट में निवेश किया और अपने माता-पिता की मदद की. इससे मुझे आर्थिक स्वतंत्रता और वेदान्ता परिवार से जुड़ाव का गहरा अहसास हुआ."

वेदान्ता भारत की पहली प्रमुख प्राकृतिक संसाधन कंपनी है, जिसने इतनी व्यापक स्टॉक ऑप्शन योजना लागू की है. यह नीति प्रारंभिक करियर के प्रोफेशनल्स को भी लाभान्वित करती है, जिससे वे करियर की शुरुआत से ही कंपनी की सफलता में भागीदार बनते हैं. फ्रेशर्स के लिए तो यह योजना बेहद फायदेमंद साबित हो रही है, क्योंकि उन्हें उनके फिक्स्ड वेतन के लगभग 30% के बराबर ESOS मिल रहा है. तीन वर्षों में ही यह लाखों की संपत्ति में बदल सकती है.

यह पहल वेदान्ता के संस्थापक और चेयरमैन अनिल अग्रवाल की उस दूरदृष्टि से प्रेरित है, जिसमें युवाओं और महिलाओं को नेतृत्व और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है.

झारसुगुड़ा स्थित वेदान्ता एल्युमिनियम की हेड - बिजनेस पार्टनर मैनेजमेंट ममता भगत ने बताया, "मैंने अपने स्टॉक ऑप्शन्स का उपयोग अपनी मां के घर के पास जमीन खरीदने के लिए किया. इससे न केवल मुझे आर्थिक संबल मिला, बल्कि आगे बड़े सपने देखने का आत्मविश्वास भी."

केयर्न ऑयल एंड गैस में डिप्टी जनरल काउंसल - लीगल नेहा गुहा, जो एक वर्किंग मदर हैं, उन्होंने कहा, "इस योजना ने मुझे विश्वास दिया कि मैं अपने बच्चे के भविष्य के लिए कुछ महत्वपूर्ण बना रही हूं. यह निष्ठा को दीर्घकालिक संपत्ति में बदलने की बेहतरीन पहल है."

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

11 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

14 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

16 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

9 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

7 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

17 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

9 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

10 hours ago