होम / बिजनेस / डिस्प्ले फेब्रिकेशन के लिए भारत में फैक्ट्री लगाएगी Vedanta?
डिस्प्ले फेब्रिकेशन के लिए भारत में फैक्ट्री लगाएगी Vedanta?
माना जा रहा है कि डिस्प्ले फैब्रिकेशन के लिए Vedanta ताईवानी इलेक्ट्रॉनिक निर्माता कंपनी के साथ बातचीत कर रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
वेदांता ग्रुप (Vedanta Group) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि वेदांता भारत में डिस्प्ले फैब्रिकेशन का प्लांट लगाने के लिए इनोलक्स कॉर्पोरेशन (Innolux Corporation) नामक कंपनी के साथ बातचीत कर रही है. इनोलक्स कॉर्पोरेशन TFT LCD निर्माता ताईवानी कंपनी है.
वेदांता और इनोलक्स के बीच हुई बात
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वेदांता (Vedanta) और इनोलक्स (Innolux) दोनों ही कंपनियों के एग्जीक्यूटिव ने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर से बातचीत की है. केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया है कि वेदांता डिस्प्ले लिमिटेड (Vedanta Display Limited) के CEO YJ चेन (YJ Chen), स्ट्रेटेजी एवं पॉलिसी के चेयरमैन सुनील दुग्गल और इनोलक्स (Innolux) के प्रेजिडेंट जेम्स येंग और डायरेक्टर जी चा वांग से आज मेरे कार्यालय में मुलाकात हुई. हमने घरेलु डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग को लेकर भारत के विजन के बारे में बात की ताकि इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सके.
आत्मनिर्भर भारत और वेदांता
वेदांता (Vedanta) के सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले कारोबार से जुड़े एक प्रवक्ता ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि कंपनी डिस्प्ले फैब्रिकेशन के लिए फैक्टरी लगाने के बारे में विचार कर रही है. कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि वेदांता में हम सरकार के आत्मनिर्भर भारत के विजन को समर्थन देने के बारे में विचार कर रहे हैं और हम एक डिस्प्ले फैब्रिकेशन स्थापित करने के बारे में विचार कर रहे हैं ताकि हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक निर्माता के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भरता दी जा सके. आपको बता दें कि वेदांता ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह भारत में इलेक्ट्रॉनिक चिप और डिस्प्ले निर्माण के लिए फैक्ट्री लगाएगी.
वेदांता के शेयर
साथ ही आपको यह भी बता दें कि वेदांता (Vedanta) ने हाल ही में प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक निर्माता ताईवानी कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) के साथ एक जॉइंट वेंचर की घोषणा की है. आपको बता दें कि फॉक्सकॉन वही कंपनी है जिसने भारत में सेमीकंडक्टर वेफर फैब्रिकेशन प्लांट लगाने की इच्छा जाहिर की थी और इसके लिए 19.5 बिलियन डॉलर्स की इन्वेस्टमेंट करने की घोषणा भी की थी. दूसरी तरफ वेदांता के शेयरों में भी सुधार दिख रहा है और इन शेयरों के 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर में भी लगभग 14% का सुधार हुआ है.
यह भी पढ़ें: 14 सालों के बाद आखिरकार बंद हो गया Omegle, जानिए क्यों बंद हुई वेबसाइट!
टैग्स