✕

होम / बिजनेस / Vedanta का बड़ा दांव: EV मेटल्स प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए ₹12,500 करोड़ का निवेश

Vedanta का बड़ा दांव: EV मेटल्स प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए ₹12,500 करोड़ का निवेश

यह कदम देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा प्रयास है, जिससे घरेलू निर्माण, रोजगार और निर्यात को भी बल मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बढ़ती ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) मांग और भारत के ग्रीन मोबिलिटी विजन को ध्यान में रखते हुए खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांत लिमिटेड (Vedanta) ने एक बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने सोमवार को घोषणा की कि वह देश में आवश्यक मेटल्स की आपूर्ति को मजबूत करने के लिए ₹12,500 करोड़ का निवेश करेगी. यह निवेश न केवल वेदांत की उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाई देगा, बल्कि भारत को ईवी मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में भी एक अहम योगदान साबित हो सकता है.

किन मेटल्स पर होगा फोकस?

कंपनी के अनुसार, यह निवेश एल्युमीनियम, जिंक, कॉपर, स्टील, निकेल, फेरोक्रोम और वैल्यू एडेड एलॉय के उत्पादन को बढ़ाने पर केंद्रित है. इसके तहत निम्नलिखित प्रमुख पहल किए जाएंगे: 

- एल्युमीनियम स्मेल्टर की क्षमता का विस्तार
- वैल्यू एडेड एल्युमीनियम उत्पादों को बढ़ावा
- नया जिंक अलॉय प्लांट और जिंक उत्पादन के लिए रोस्टर यूनिट की स्थापना
- फेरोक्रोम उत्पादन क्षमता में वृद्धि

EV कंपोनेंट्स के लिए खास एलॉय तैयार

Vedanta ने जानकारी दी कि उसके एल्युमीनियम उत्पाद पोर्टफोलियो में अब EV सेक्टर के लिए उपयोगी कई विशेष उत्पाद शामिल किए जा रहे हैं. इनमें पहियों, इंजन ब्लॉक और सिलिंडर हेड्स के लिए प्राइमरी फाउंड्री एलॉय, बैटरी केसिंग, हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (HVAC) सिस्टम, इलेक्ट्रिक वाहन फ्रेम्स के लिए बिलेट्स शामिल हैं. कंपनी ने यह भी बताया कि वेदांत का क्रैश-प्रतिरोधी एलॉय और ऊर्जा भंडारण समाधान भी परीक्षण के चरण में है, जिसे आने वाले समय में EV सेक्टर में अपनाया जा सकता है.

भारत के EV मिशन को मिलेगा बड़ा समर्थन

इस निवेश से साफ है कि वेदांत EV इंडस्ट्री को सप्लाई चेन और इनपुट मटीरियल के स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाना चाहती है. सरकार के "मेक इन इंडिया" और "ग्रीन मोबिलिटी" विजन के तहत यह कदम रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार Vedanta का यह ₹12,500 करोड़ का निवेश न केवल कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति को दर्शाता है, बल्कि भारत में EV क्रांति को बुनियादी ढांचे और आवश्यक धातुओं की दृष्टि से मजबूती प्रदान करने वाला साबित हो सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

12 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

12 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

13 hours ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

1 day ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

3 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

13 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

5 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

6 hours ago