✕

होम / बिजनेस / वेदांता ने 17,000 करोड़ रुपये में जेएएल का अधिग्रहण किया, अडानी को भी छोड़ा पीछे

वेदांता ने 17,000 करोड़ रुपये में जेएएल का अधिग्रहण किया, अडानी को भी छोड़ा पीछे

वेदांता का यह अधिग्रहण न केवल जेएएल के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि यह वेदांता के लिए रणनीतिक रूप से मजबूत निवेश भी साबित हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta) ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की दौड़ में अडानी ग्रुप को पछाड़ते हुए 17,000 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई है. लंबे समय से कर्ज में डूबी जेएएल को लेकर यह अधिग्रहण प्रक्रिया दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (IBC) के तहत संपन्न हुई है. जेपी ग्रुप की कंपनी जेएएल की बिक्री के लिए आयोजित बोली प्रक्रिया में वेदांता और अडानी दो प्रमुख दावेदार थे. हालांकि, अंतिम दौर में वेदांता की बोली न केवल अधिक थी, बल्कि इसका नेट प्रेजेंट वैल्यू (NPV) भी 12,505 करोड़ रुपये तक पहुंचा, जिसने कंपनी को यह अधिग्रहण दिला दिया.

कर्ज में डूबी थी जेपी ग्रुप की यह इकाई

जयप्रकाश एसोसिएट्स पर कुल 57,185 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कर्ज है. कंपनी कई बार ऋण भुगतान में चूक कर चुकी थी, जिसके चलते इसे दिवाला कार्यवाही का सामना करना पड़ा. फिलहाल, कंपनी के शेयर की ट्रेडिंग भी बंद है. जेएएल का आखिरी शेयर मूल्य ₹3.61 रहा.

काफी विविध हैं जेएएल की संपत्तियां

जयप्रकाश एसोसिएट्स के पास रियल एस्टेट, सीमेंट, होटल और औद्योगिक परिसंपत्तियों का बड़ा पोर्टफोलियो है. प्रमुख परियोजनाओं में जेपी ग्रीन्स (ग्रेटर नोएडा), जेपी विशटाउन (नोएडा) और जेपी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स सिटी (जेवर एयरपोर्ट के पास) शामिल हैं. इसके अलावा, कंपनी के पास दिल्ली-एनसीआर, मसूरी और आगरा में होटल संपत्तियां भी हैं. वहीं, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में इसके पास चार सीमेंट प्लांट और कुछ चूना पत्थर की खदानें भी हैं हालांकि, फिलहाल ये कारखाने बंद हैं.

क्या है वेदांता की रणनीति?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेएएल के पास मौजूद विविध संपत्तियों के जरिए वेदांता आने वाले समय में अपने रियल एस्टेट और सीमेंट कारोबार में विस्तार कर सकती है. खासकर दिल्ली-एनसीआर और मध्य भारत के बाजार में कंपनी की पकड़ और मजबूत हो सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

4 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

6 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

8 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

8 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

4 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

14 hours ago