✕

होम / बिजनेस / Valid UPI सिस्टम : अब शेयर बाजार में सुरक्षित और पारदर्शी होगा निवेश, जानिए कैसे?

Valid UPI सिस्टम : अब शेयर बाजार में सुरक्षित और पारदर्शी होगा निवेश, जानिए कैसे?

SEBI का Valid UPI सिस्टम शेयर बाजार में निवेश को और अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वासपूर्ण बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में निवेश अब और अधिक सुरक्षित और पारदर्शी होने जा रहा है. दरअसल, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने निवेशकों की सुरक्षा और डिजिटल लेन-देन की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 'Valid UPI' नामक एक नया पेमेंट सिस्टम लॉन्च किया है. यह व्यवस्था देशभर में 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगी. तो आइए इस सिस्टम के बारे में विस्तार से जानते हैं.

क्या है Valid UPI सिस्टम?

SEBI द्वारा विकसित यह नया पेमेंट सिस्टम केवल SEBI से मान्यता प्राप्त ब्रोकर, म्यूचुअल फंड, रिसर्च एनालिस्ट और इन्वेस्टमेंट एडवाइजर को ही भुगतान की अनुमति देगा. प्रत्येक अधिकृत संस्था को एक विशेष UPI ID (@valid हैंडल) दी जाएगी, जिस पर एक ग्रीन थम्ब्स-अप का चिन्ह दिखेगा. यह संकेत देगा कि संबंधित संस्था सेबी द्वारा अधिकृत और वैध है.

फर्जी संस्थाओं से बचाएगा यह सिस्टम

SEBI के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने बताया कि यह मैकेनिज्म UPI पेमेंट सिस्टम में फर्जी संस्थाओं की पहचान करने में मदद करेगा. इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई भी भुगतान किसी अवैध या अनधिकृत संस्था को न जाए. SEBI ने यह सिस्टम NPCI, बैंकों और अन्य नियामक संस्थाओं के साथ मिलकर विकसित किया है.

UPI वेरिफिकेशन के लिए लॉन्च हुआ SEBI Check टूल

SEBI ने एक अतिरिक्त सुविधा 'SEBI Check' भी शुरू की है. इस टूल के जरिए निवेशक किसी भी संस्था की UPI ID को QR कोड स्कैन करके या ID मैनुअली डालकर वेरिफाई कर सकते हैं कि वह SEBI द्वारा मान्यता प्राप्त है या नहीं.

Valid UPI की प्रमुख बातें

- निवेशक सिर्फ SEBI रजिस्टर्ड संस्थाओं को ही भुगतान कर सकेंगे
- UPI के माध्यम से लेनदेन की सीमा ₹5 लाख प्रतिदिन निर्धारित की गई है

- हर अधिकृत संस्था को @valid UPI ID दी जाएगी
- पूरा पेमेंट प्रोसेस तेज, पारदर्शी और सुरक्षित होगा
- फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी से बचाव के लिए निवेशकों को अधिक सुविधा मिलेगी

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

48 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

1 hour ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

1 hour ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

1 hour ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

48 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

1 hour ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

22 hours ago