होम / बिजनेस / दवाओं के निर्माण में एआई का बढ़ जाएगा इस्‍तेमाल, क्‍या सस्‍ती होगी आम आदमी की दवा? 

दवाओं के निर्माण में एआई का बढ़ जाएगा इस्‍तेमाल, क्‍या सस्‍ती होगी आम आदमी की दवा? 

CPHI की रिपोर्ट कहती है कि दुनियाभर का फॉर्मा सेक्‍टर आने वाले समय में पूरी तरह से बदलने वाला है. इसका असर दवाओं की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एआई का इस्‍तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. हर इंडस्‍ट्री यही कोशिश कर रही है कि आखिर कैसे इसका इस्‍तेमाल ज्‍यादा से ज्‍यादा अपने प्रोडक्‍सन से लेकर दूसरी चीजों में करें. इसी कड़ी में फॉर्मास्‍यूटिकल इंग्रेडिएंट (सीपीएचआई) की रिपोर्ट कह रही है कि अगले 10 सालों में दवाओं के निर्माण में 50 प्रतिशत तक एआई का इस्‍तेमाल होने लगेगा. यही नहीं रिपोर्ट ये भी कह रही है कि फॉर्मा इंडस्‍ट्री इसे लाने को लेकर इतनी तेजी से काम कर रही है कि 2026 तक दवा विकास की बहुत सी प्रक्रियाएं बदल जाएंगी. 

इस रिपोर्ट में 35 से ज्‍यादा देशों की ली गई है राय
इस रिपोर्ट में 35 से अधिक देशों की 250 से ज्‍यादा कंपनियों की राय ली गई है. 62 प्रतिशत से ज्‍यादा दवा बनाने वाली कंपनियों ने कहा है कि एफडीए अगले 5 सालों के अंदर पूरी तरह से एआई खोज और विकसित दवा चिकित्‍सा को मंजूरी देना शुरु कर देगा. जबकि 20 प्रतिशत लोगों को लगता है कि ऐसा सिर्फ 2 साल के अंदर ही होने लगेगा. रिपोर्ट ये भी कहती है कि 2030 तक 52 प्रतिशत ऐसी दवाओं को अप्रूवल मिलने लगेगा जिन्‍हें एआई के द्वारा बनाया गया होगा.

जैसे-जैसे डेटा इक्‍टठा होगा और बढ़ेगी कुशलता 
फॉर्माटेक एसोसिएट्स के चीफ साइंस ऑफिसर बिकास चटर्जी ने कहा कि आज प्रोटीन संरचनाओं का मूल्‍यांकन करने के लिए हमारे पास जो उपकरण मौजूद हैं वो जबरदस्‍त हैं. जैसे-जैसे हम डेटा इक्‍टठा करते हैं और उन्‍हें एआई में फीड करते जाएंगे उनकी क्‍वॉलिटी में और सुधार होता जाएगा. उससे हमारे स्‍टैंडर्ड और सुधरते जाएंगे. रिपोर्ट में कहा गया है कि आज हम एआई के द्वारा अणुओं को बनाए जाने की प्रक्रिया के बहुत नजदीक हैं. सिर्फ यही नहीं ज्‍यादातर ड्रग थेरेपी को एआई के कुछ तत्‍वों को एआई के द्वारा पहचाना जाने लगेगा. 

कीमतों पर पड़ेगा क्‍या असर? 
रिपोर्ट दवाओं की कीमतों को लेकर अपनी बात कहती है. रिपोर्ट एआई के मीडियम टर्म इम्‍पैक्‍ट के बारे में बताते हुए कहती है कि 2026 तक फॉर्मा सेक्‍टर द्वारा इस्‍तेमाल की जाने वाली 4 बड़ी और प्रमुख टेक्‍नोलॉजियों में ये एआई का इस्‍तेमाल होने लगेगा. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि एआई के इस्‍तेमाल होने के कारण क्लिनिकल परीक्षण डिजाइन सिलिको मॉडलिंग और मैन्‍यूफैक्‍चरिंग कैपेसिटी में सुधार के कारण कीमतों में भी कमी हो सकती है. सर्वे में भाग लेने वाले ये भी कहते हैं कि दवा की खोज के लिए शुरुआत में इसका इस्‍तेमाल सबसे पहले शुरू हो सकता है. इस रिपोर्ट यही बताने का प्रयास कर रही है कि पूरी दुनिया में फॉर्मा सेक्‍टर में आने वाले समय में एआई बड़ा बदलाव कर देगा.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

12 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

13 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

14 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

14 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

15 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.