✕

होम / बिजनेस / Adani Group को लेकर अब US में चल रही है कौन सी जांच, क्या होगा असर? 

Adani Group को लेकर अब US में चल रही है कौन सी जांच, क्या होगा असर? 

अमेरिका से आई खबर का असर कंपनियों के शेयरों पर क्या होता है, इसका पता सोमवार को चलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह (Adani Group) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के सरकारी वकीलों (US Prosecutors) ने अडानी समूह के खिलाफ जांच तेज कर दी है. यह जांच रिश्वतखोरी के आरोप और अडानी समूह के फाउंडर गौतम अडानी (Gautam Adani) के आचरण को लेकर है. अमेरिकी वकील यह पता लगा रहे हैं कि क्या अडानी समूह रिश्वतखोरी में शामिल था. बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला एक एनर्जी प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है. 

यह कंपनी भी जद में
रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिकी वकील यह जांच रहे हैं कि क्या अडानी समूह की कोई इकाई, समूह के अधिकारी या खुद गौतम अडानी ने इस एनर्जी प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए भारत में अधिकारियों को पैसे खिलाए थे. जांच में रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी 'Azure पावर ग्लोबल' भी शामिल है. यह जांच न्यूयॉर्क के सरकारी वकील और वॉशिंगटन में न्याय विभाग की धोखाधड़ी यूनिट द्वारा की जा रही है. जांच की ये खबर शेयर बाजार बंद होने के बाद आई है, लिहाजा इसका असर समूह के शेयरों पर क्या होता है इसका पता सोमवार को ही चल पाएगा. 

जांच की जानकारी नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी समूह ने एक ईमेल द्वारा दिए बयान में कहा है कि उसे अपने चेयरमैन के खिलाफ किसी जांच की जानकारी नहीं है. एक कारोबारी समूह के रूप में हम शासन के उच्चतम मानकों का पालन करते हैं. हम भारत और अन्य देशों में भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों के अधीन हैं और उनका पूरी तरह से पालन करते हैं. गौरतलब है कि गौतम अडानी, उनकी कंपनी और Azure पर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा गलत कार्यों का कोई आरोप तय नहीं किया गया है, यह महज एक जांच है.

क्या कहता है कानून?
अमेरिकी कानून सरकारी वकीलों को विदेश में हुए उन भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने की अनुमति देता है, जिनका किसी अमेरिकी निवेशकों या बाजारों से संबंध हो. इसलिए अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है. अडानी ग्रुप के लिए पिछला साल काफी बुरा गुजरा था. 2023 की शुरुआत में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद इसकी लिस्टेड कंपनियों के शेयर आसमान से सीधे जमीन पर आ गया थे. गौतम अडानी की दौलत का पहाड़ भी दरक गया था. हालांकि, समूह सभी आरोपों से इंकार करता आया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

17 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

17 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

18 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

20 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

18 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

22 hours ago