होम / बिजनेस / क्या पड़ोसी के बुरे दिन हो गए शुरू? China को दरकिनार कर India आ रही ये बड़ी कंपनी

क्या पड़ोसी के बुरे दिन हो गए शुरू? China को दरकिनार कर India आ रही ये बड़ी कंपनी

पिछले कुछ समय से ग्लोबल कंपनियों ने चीन से फोकस हटाकर भारत पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अब इसे पड़ोसी चीन (China) के 'बुरे दिनों' की शुरुआत कहा जाए या कुछ और कि ग्लोबल कंपनियां उसका साथ छोड़ रही हैं. पहले Apple ने उसे जोरदार झटका दिया और अब अमेरिका की एक बड़ी सोलर कंपनी ने उसे बुरी खबर सुनाई है. फर्स्ट सोलर (First Solar) ने मैन्युफैक्चरिंग के लिए चीन के बजाये भारत को तरजीह दी है. कंपनी भारत में सोलर पैनल प्रोडक्शन पर अरबों डॉलर निवेश करेगी. खास बात ये है कि इसके लिए वो चीन से मटेरियल भी नहीं मंगवाएगी.

फोकस शिफ्ट कर लिया
कोरोना संकट के बाद से चीन की आर्थिक स्थिति खराब चल रही है. तमाम पाबंदियों के चलते ग्लोबल कंपनियों को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ा था, जिसके मद्देनजर उन्होंने चीन के बाहर दूसरे विकल्प की तलाश शुरू की. इन कंपनियों को भारत बेहतरीन विकल्प के तौर पर नजर आया. इसके बाद शुरू हुआ चीन पर निर्भरता कम करने का सिलसिला, जो अब भी जारी है. iPhone बनाने वाली कंपनी Apple ने अपना फोकस चीन से ज्यादा भारत पर कर लिया है. Apple की योजना साल 2025 तक करीब 25 फीसदी आईफोन भारत में तैयार करने की है. Apple के अलावा, कई दूसरी कंपनियां भी भारत पर ध्यान दे रही हैं. 

अभी चीन का है दबदबा
अब अमेरिकी कंपनी फर्स्ट सोलर (First Solar) ने भी उसे झटका दे दिया है. सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग (Solar Panel Manufacturing) में चीन का दबदबा माना जाता है. कई कंपनियां इसके लिए चीन से साजोसामान आयात करती हैं, लेकिन First Solar ने साफ का दिया है कि वो भारत में सोलर पैनल प्रोडक्शन करेगी और चीन से कोई सामान नहीं मंगवाया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स में यूएस की ऊर्जा मंत्री जेनिफर ग्रैनहोल्म (Jennifer Granholm) के हवाले से बताया गया है कि First Solar भारत में अरबों डॉलर इन्वेस्ट करेगी. 

Tesla भी कर रही बातचीत
ग्रैनहोल्म का का कहना है कि भारत के पास एक बड़ा बाजार है. अमेरिका भारत को क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन में सबसे अहम पार्टनर के रूप में देखता है. भारत ने ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर प्रतिबद्धता दर्शाई है. उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी कंपनी फर्स्ट सोलर भारत में सोलर पैनल्स के उत्पादन के लिए अरबों डॉलर का निवेश करेगी. साथ ही कंपनी चीन से कोई मटेरियल नहीं मंगाएगी. अमेरिका में भी वो इसी तरह विस्तार कर रही है. ग्रैनहोल्म ने Tesla की भारत में एंट्री पर कहा कि कंपनी भारत सरकार के साथ बात कर रही है. बता दें कि टेस्ला की चीन में अच्छी-खासी मौजूदगी है, यदि Elon Musk की ये कंपनी भारत आती है, तो इसे चीन के लिए करारा झटका माना जाएगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

12 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

14 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

16 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

17 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

20 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

14 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

9 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

12 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

12 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

17 hours ago