होम / बिजनेस / इस महीने खुश होने के मिलेंगे कई मौके, इन कंपनियों के आ रहे हैं IPO
इस महीने खुश होने के मिलेंगे कई मौके, इन कंपनियों के आ रहे हैं IPO
इस साल अब तक जितने भी आईपीओ आये हैं, उनमें से अधिकांश का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
IPO (Initial Public Offerings) में निवेश करने वालों को इस महीने खुश होने के कई मौके मिल सकते हैं. क्योंकि इस महीने कई कंपनियों के आईपीओ आ सकते हैं. स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने वालों को IPO का बेसब्री से इंतजार रहता है. आईपीओ को मुनाफा कमाने का बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है. पिछले साल जरूर आईपीओ में इन्वेस्टमेंट करने वालों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान नजर नहीं आई थी, लेकिन इस बार अब तक लॉन्च हुए अधिकांश आईपीओ हिट रहे हैं. यही वजह है कि दूसरी कंपनियां भी इसे IPO लेकर आने का सही समय मान रही हैं.
इनका नाम है शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Jupiter Life Line Hospitals, Balaji Speciality Chemicals, TVS Supply Chain Solutions, Yatra Online, Innova Captab, Rishabh Instruments, Aeroflex Industries और राजस्थान बेस्ड कंपनी Vishnu Prakash R Punglia का आईपीओ इसी महीने यानी अगस्त में आ सकता है. इन कंपनियों का इरादा आईपीओ के जरिए बाजार से करीब 8000 करोड़ रुपए जुटाना है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल अब तक आए ज़्यादातर आईपीओ का प्रदर्शन अच्छा रहा है. इसलिए वो कंपनियां जो बाजार ले हाल को देखते हुए आईपीओ टाल रही थीं, उन्होंने भी अब IPO लॉन्च करने की तैयारी कर ली है.
इनके खुले हैं आईपीओ
हाल ही में 2 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं. अहमदाबाद की फार्मास्युटिकल कंपनी कॉनकॉर्ड बायोटेक ने 1551 करोड़ रुपए का IPO शुक्रवार पेश किया है. नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी SBFC फाइनेंस का 1025 करोड़ IPO बुधवार को आया था. वहीं, Tata के आईपीओ को लेकर भी निवेशकों का इंतजार खत्म होने वाला है. हालांकि, ये आईपीओ इस महीने नहीं आ रहा. बल्कि इसके सितंबर तक खुलने की उम्मीद है. बता दें कि 19 साल बाद ये पहला मौका होगा जब टाटा ग्रुप (Tata Group) की किसी कंपनी का आईपीओ (IPO) आएगा.
जमा करा दिए हैं पेपर
बाजार नियामक सेबी के पास टाटा टेक्नोलॉजीज ने 9 मार्च 2023 को पेपर्स जमा कराएं थे. यह पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल (Offer for Sale) के जरिए लाया जा रहा है. कंपनी के प्रमोटर और शेयरधारक 9 करोड़ से ज्यादा शेयरों की बिक्री करेंगे, जो प्रमोटर कंपनी के शेयर बेचने वाले हैं उनमें टाटा मोटर्स (Tata Motors), अल्फा टीसी होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और टाटा कैपिटल्स शामिल हैं. मालूम हो कि टाटा मोटर्स के पास टाटा टेक्नोलॉजीज की कुल 74.69 फीसदी हिस्सेदारी है.
टैग्स