✕

होम / बिजनेस / IPO में निवेश का है इंतजार? आज से 25 अगस्त तक मिल रहे हैं 2 मौके

IPO में निवेश का है इंतजार? आज से 25 अगस्त तक मिल रहे हैं 2 मौके

इस साल अब तक आए ज़्यादातर आईपीओ निवेशकों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. पिछले साल के मुकाबले इस साल स्थिति बेहतर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) में निवेश को लेकर उत्साहित रहते हैं, तो फिर आपका उत्साह बढ़ने वाला है. क्योंकि आपको कई विकल्प मिलने वाले हैं. सहज फैशन का आईपीओ (Sahaj Fashions IPO) जहां 25 अगस्त को खुलेगा. वहीं, एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड का आईपीओ आज यानी 22 अगस्त को ओपन हो रहा है. इस IPO के लिए आप 24 अगस्त तक आवेदन कर पाएंगे. इस आईपीओ के तहत 162 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे और IPO कुल इश्यू साइज 351 करोड़ रुपए है.

इतनी है फेस वैल्यू 
सहज फैशन (Sahaj Fashions) के आईपीओ की बात करें, तो यह 25 अगस्त को ओपन होगा और 29 अगस्त को बंद हो जाएगा. यानी आपके पास आवेदन करने के लिए 5 दिन का समय होगा. सहज फैशन IPO एक फ्रेश इश्यू है, जिसमें 10 रुपए के फेस वैल्यू के 4,476,000 शेयर शामिल हैं. इसके शेयरों का आवंटन शुक्रवार 1 सितंबर को किया जाएगा. जबकि कंपनी 4 सितंबर से रिफंड शुरू करेगी. कंपनी के शेयरों को 6 सितंबर को बाजार में सूचीबद्ध किया जाएगा. सहज फैशन आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल मार्जिन मनी, कर्ज के भुगतान आदि के लिए करेगी. इस कंपनी के प्रमुख प्रमोटरों में रोहित तोशनीवाल, साधना तोशनीवाल, नितिन तोशनीवाल, नोरत मल चौधरी, राकेश चौधरी, प्रभा लाखोटिया और मुकुल लाखोटिया शामिल हैं. 

इतने शेयर होंगे जारी
Aeroflex Industries IPO की बात करें, तो आज खुलने वाले इस आईपीओ के तहत 162 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे. ग्रे मार्केट में इश्यू के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी के शेयर 166 रुपए पर लिस्ट हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस IPO के जरिए कंपनी की प्रमोटर्स यूनिट सैट इंडस्ट्रीज और इटालिका ग्लोबल एफजेडसी द्वारा 1.75 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) भी की जाएगी. एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड को पिछले सप्ताह ही भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी SEBI से आईपीओ की मंजूरी मिली थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

2 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

23 hours ago