होम / बिजनेस / बेहतर भविष्य के लिए Ultratech ने Vibrant Energy के साथ किया समझौते!
बेहतर भविष्य के लिए Ultratech ने Vibrant Energy के साथ किया समझौते!
वाइब्रेंट एनर्जी (Vibrant Energy) एक कॉर्पोरेट रिन्यूएबल एनर्जी सोल्यूशन प्रदान करने वाली कंपनी है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
पिछले कुछ सालों के दौरान कंपनियां पर्यावरण को लेकर बहुत ही ज्यादा सकारात्मक कदम उठा रही हैं और कोशिश कर रही हैं कि अपनी मैन्युफैक्चरिंग की प्रक्रिया को वह ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण के अनुकूल बनाने की कोशिश भी कर रही हैं. अब ऐसी ही कोशिश जानी मानी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक (Ultratech) द्वारा भी की जा रही है.
क्या है वाइब्रेंट एनर्जी?
वाइब्रेंट एनर्जी (Vibrant Energy) एक कॉर्पोरेट रिन्यूएबल एनर्जी सोल्यूशन प्रदान करने वाली कंपनी है, जिसने महाराष्ट्र में 21.60 मेगावाट के पवनचक्की प्रोजेक्ट के लिए सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रोजेक्ट की बदौलत अल्ट्राटेक की बहुत सी फैक्ट्रियों को ग्रीन एनर्जी पहुंचाई जा सकेगी और इसलिए इस प्रोजेक्ट का महत्त्व काफी ज्यादा बढ़ जाता है.
काफी बड़ा है यह कदम
इस समझौते के बारे में बात करते हुए वाइब्रेंट एनर्जी के CEO यानी चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर श्रीनिवासन विश्वनाथन ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट के साथ हाथ मिलाकर हम बेहद खुश हैं और उत्साहित हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा की इस प्रोजेक्ट की बदौलत अल्ट्राटेक कंपनी के ग्रीन बाद्लाव को भी काफी मदद मिलेगी और इसमें तेजी भी आएगी. यह साझेदारी एक सतत एवं कार्बन मुक्त भविष्य की तरफ लिया गया एक काफी बड़ा कदम है. यह कदम न सिर्फ सीमेंट इंडस्ट्री बल्कि एनर्जी से संबंध इंडस्ट्रीज को बदलने में भी काफी महत्त्वपूर्ण निभाएगा.
कई लक्ष्य होंगे पूरे
वाइब्रेंट एनर्जी Macquarie Asset Management के ग्रीन इन्वेस्टमेंट ग्रुप यानी MAM-GIG के पोर्टफोलियो में शामिल एक कंपनी है. जिसका लक्ष्य प्रमुख रूप से कंपनियों का कार्बन उत्सर्जन कम करना है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्ट्राटेक और वाइब्रेंट एनर्जी के बीच हुए इस प्रोजेक्ट से हर साल 72 मिलियन यूनिट ग्रीन पॉवर जनरेट होगी और इसकी मदद से अल्ट्राटेक न सिर्फ अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम कर पाएगा बल्कि सतत विकास को लेकर अपने लक्ष्यों को भी पूरा कर पाएगा.
यह भी पढ़ें: होम लोन की EMI न चुकाने पर इस एक्ट के तहत होगी कार्रवाई, क्या है SARFAESI एक्ट?
टैग्स