✕

होम / बिजनेस / भारतीय IT कंपनी की वजह से ब्रिटेन की फर्स्ट लेडी को हुआ 610 करोड़ का नुकसान!

भारतीय IT कंपनी की वजह से ब्रिटेन की फर्स्ट लेडी को हुआ 610 करोड़ का नुकसान!

13 अप्रैल से लेकर अभी तक मूर्ती परिवार की नोशनल वेल्थ में कुल 2361 करोड़ रुपयों का नुक्सान दर्ज किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इन्फोसिस के शेयरों में आज थोड़ी स्थिरता के बाद फिर से गिरावट देखने को मिली. 13 अप्रैल को कंपनी ने वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किये थे जिसके बाद से कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट बनी हुई है. इसी गिरावट के बदौलत आज ब्रिटेन की फर्स्ट लेडी, अक्षता मूर्ती की ‘नोशनल वेल्थ’ में 610 करोड़ रुपयों कि गिरावट दर्ज की गयी है. 

सिर्फ ब्रिटेन की फर्स्ट लेडी नहीं हैं अक्षता मूर्ती
अक्षता मूर्ती ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी तो हैं ही साथ ही वह इन्फोसिस कंपनी के को-फाउंडर NR नारायण मूर्ती की बेटी भी हैं. मूर्ती परिवार में NR नारायण के बेटे रोहन और उनकी पत्नी सुधा भी शामिल हैं और 13 अप्रैल से लेकर अभी तक मूर्ती परिवार की नोशनल वेल्थ में कुल 2361 करोड़ रुपयों का नुक्सान दर्ज किया गया है. आज BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर इन्फोसिस के शयरों में 2.28% की गिरावट दर्ज की गयी जिसके बाद इनकी कीमत 1232.20 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गयी. हालांकि मंगलवार के सेशन में कंपनी के शेयरों ने काफी अच्छा परफॉर्म किया था लेकिन सोमवार को कंपनी के शेयरों में 9.40% की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. 

क्या है गिरावट की वजह?
माना जा रहा है कि कंपनी के शेयरों में गिरावट की वजह इन्फोसिस द्वारा पेश की गयी चौथी तिमाही की रिपोर्ट है जिसमें कंपनी की परफॉरमेंस काफी अच्छी नहीं रही है और साथ ही वित्त वर्ष 24 के लिए कंपनी की रणनीति भी काफी उथल-पुथल नजर आ रही है. पिछले लगातार तीन सेशन के दौरान कंपनी के शेयरों में कुल 11.30% की गिरावट देखने को मिली है. इतना ही नहीं, IT क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी के शेयर सोमवार को 52 हफ्तों के अपने सबसे निचले स्तर 1219 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गए थे. हालांकि बाद में शेयरों ने कुछ रिकवरी भी की थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 31 मार्च 2023 तक कंपनी में अक्षता मूर्ती की 1.07% की हिस्सेदारी थी और इस हिस्सेदारी की कीमत लगभग 4800 करोड़ रुपये दर्ज की गयी थी. 

ऋषि सुनक पर चल रही है जांच
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पार्लियामेंट के स्टैण्डर्ड वाचडॉग के द्वारा ऋषि सुनक की जांच की जा रही है. दरअसल मामला ऋषि सुनक द्वारा अपनी पत्नी अक्षता मूर्ती की शेयरहोल्डिंग की घोषणा से संबंधित है. जांच की जा रही है कि क्या ऋषि सुनक ने एक चाइल्डकेयर कंपनी में अपनी पत्नी की शेयरहोल्डिंग की घोषणा सही से की थी या नहीं. इस चाइल्डकेयर कंपनी को ब्रिटेन सरकार की नयी पॉलिसी से काफी फायदा मिलेगा. 

खराब रिपोर्ट से बदली भविष्यवाणी
कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के शेयरों की टारगेट कीमत को कम कर दिया है. पहले जहां ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयरों के लिए 1800 रुपये प्रति शेयर की कीमत तय की थी वहीं अब इसमें कमी करके इसे 1200 से 1675 रुपये के बीच तय कर दिया गया है. कंपनी के स्टॉक के लिए JP Morgan ने जहां 1200 रुपये प्रति शेयर की कीमत तय कर दी है वहीं क्रेडिट सुईस ने इसे 1240 रुपये, नोमुरा इंडिया ने 1290 रुपये, मैक्वेरी ने 1400 रुपये, मॉर्गन स्टैनलि ने 1475 रुपये प्रति शेयर पर तय किया गया है. 

यह भी पढ़ें: दुनियाभर की कंपनियों में हो रहे Lay-off के बीच इन शहरों में बढ़ रही है अमीरों की संख्‍या

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से लेकर कारोबार और राजनीति तक बनाई थी खास पहचान

नोएडा में 83 वर्षीय आर. के. सिन्हा ने ली अंतिम सांस, SIS ग्रुप की स्थापना कर भारत में निजी सुरक्षा उद्योग को नई पहचान दी; जनसंघ के दौर से भाजपा से जुड़े रहे

3 hours ago

छह महीने में राजकोषीय घाटा 25.4% बढ़कर 7.15 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सालाना लक्ष्य का 42.1% हुआ पूरा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.7 लाख करोड़ रुपये था.

7 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.35% रह सकती है GDP ग्रोथ, औद्योगिक उत्पादन और निर्यात में भी तेजी

अक्टूबर 2026 की मासिक आर्थिक समीक्षा के अनुसार, पहली तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही थी.

10 hours ago

राहुल गांधी ने IDBI बैंक की बिक्री पर उठाए सवाल, सीतारमण बोलीं- 25 हजार करोड़ रुपये डालकर बैंक को उबारा

राहुल गांधी ने सार्वजनिक बैंक को फेयरफैक्स को बेचने के फैसले पर उठाए सवाल, सीतारमण ने UPA सरकार पर लगाए राजनीतिक दबाव में कर्ज बांटने के आरोप; कहा- 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डालकर IDBI को संकट से निकाला

10 hours ago

IDBI बिक्री: बिजनेसवर्ल्ड की खबर में दिए गए नोट का वित्त मंत्रालय ने खंडन नहीं किया

DIPAM की देर रात आई सफाई में घटनाओं के क्रम, निजी बैंकों को तुलनात्मक सूची से हटाने या फेयरफैक्स की अंतिम चेतावनी को खारिज नहीं किया गया. इसके बजाय सरकार ने एक नया आंकड़ा 627 करोड़ रुपये सामने रखा और पुष्टि की कि सौदे के अपने सलाहकार ने ही बैंक का मूल्यांकन किया था.

12 hours ago


बड़ी खबरें

छह महीने में राजकोषीय घाटा 25.4% बढ़कर 7.15 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सालाना लक्ष्य का 42.1% हुआ पूरा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.7 लाख करोड़ रुपये था.

7 hours ago

पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से लेकर कारोबार और राजनीति तक बनाई थी खास पहचान

नोएडा में 83 वर्षीय आर. के. सिन्हा ने ली अंतिम सांस, SIS ग्रुप की स्थापना कर भारत में निजी सुरक्षा उद्योग को नई पहचान दी; जनसंघ के दौर से भाजपा से जुड़े रहे

3 hours ago

राहुल गांधी ने IDBI बैंक की बिक्री पर उठाए सवाल, सीतारमण बोलीं- 25 हजार करोड़ रुपये डालकर बैंक को उबारा

राहुल गांधी ने सार्वजनिक बैंक को फेयरफैक्स को बेचने के फैसले पर उठाए सवाल, सीतारमण ने UPA सरकार पर लगाए राजनीतिक दबाव में कर्ज बांटने के आरोप; कहा- 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डालकर IDBI को संकट से निकाला

10 hours ago

‘सरस गीता’ - जीवन की उलझनों का समाधान और कर्म की राह दिखाता दर्शन

गीता का संदेश अंततः मनुष्य को जीवन से भागने के बजाय उसका सामना करने, अपने कर्तव्य को पहचानने और विवेक के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. ‘सरस गीता’ इसी संदेश को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की एक कोशिश है.

8 hours ago

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

9 hours ago