होम / बिजनेस / लगातार गिर रहे शेयर, फिर उदय कोटक क्यों दे रहे JFSL को ‘थम्स-अप’?

लगातार गिर रहे शेयर, फिर उदय कोटक क्यों दे रहे JFSL को ‘थम्स-अप’?

उदय कोटक ने कहा कि JFSL के पास वृद्धि का अच्छा मौका है और KV कामथ की अध्यक्षता में कंपनी जबरदस्त प्रदर्शन कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोटक महिंद्रा बैंक के CEO यानी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर उदय कोटक ने हाल ही में JFSL को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसकी उम्मीद शायद किसी को भी नहीं थी. JFSL यानी जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों को सोमवार को शेयर बाजार में लिस्ट किया गया था और लिस्ट होने के बाद से ही कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट बनी हुई है. 

उदय कोटक ने क्या कहा?
हाल ही में कोटक महिंद्रा बैंक के CEO उदय कोटक ने कहा कि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से अलग हो चुकी JFSL, KV कामथ (KV Kamath) की अध्यक्षता में प्रमुख रूप से वृद्धि करेगी. इस विषय पर मीडिया से बात करते हुए उदय कोटक ने कहा कि उन्हें लगता है कि JFSL के पास वृद्धि करने का बहुत अच्छा मौका है और KV कामथ की अध्यक्षता में यह कंपनी काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर सकती है. इसके साथ ही उदय कोटक ने यह भी कहा कि KV कामथ की कशामता पर उन्हें हमेशा से विश्वास है. 

कम हुई कंपनी की M-Cap
हाल ही में JFSL को शेयर मार्केट पर लिस्ट किया गया था और इस कंपनी के शेयरों को 262 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर लिस्ट किया गया था. लेकिन लिस्ट किए जाने के बाद से अभी तक JFSL के शेयरों में 20% की गिरावट दर्ज की जा चुकी है. आपको बता दें की रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हो चुकी JFSL की मार्केट कैपिटल (m-cap) 1.68 लाख करोड़ रूपए से कम होकर 1.37 लाख करोड़ रूपए पर पहुंच गई है. मार्केट में मौजूद कम्पटीशन के बारे में बात करते हुए उदय कोटक ने कहा कि JFSL के लिए यह बहुत आवश्यक है कि वह बहुत ही ध्यान से भविष्य के बारे में सोचते हुए फैसले लें. 

JFSL के शेयरों में बनी हुई है गिरावट
JFSL के शेयरों में लिस्ट किए जाने के चौथे दिन यानी आज भी गिरावट बनी रही और आज भी शेयर लोअर सर्किट पर दिखाई दिए. सोमवार को JFSL के शेयरों को लिस्ट किया गया था और इसके लिए 261.85 रूपए प्रति शेयर का ‘डिस्कवरी प्राइस’ तय किया गया था. आपको यह भी बता दें कि आने वाले 10 कारोबारी दिनों तक JFSL के शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे. दरअसल बात ये है कि JFSL के शेयरों को ट्रेड-फॉर-ट्रेड सेगमेंट के तहत लिस्ट किया गया है. ट्रेड-फॉर-ट्रेड सेगमेंट में इन्वेस्टर्स केवल डिलीवरी आधारित खरीद और बिक्री ही कर पाएंगे और यह एक ऐसा सेगमेंट होता है जिसमें कुछ शुरुआति शेयरों को डिलीवरी के आधार पर ही उपलब्ध करवाया जाता है. इसीलिए JFSL के शेयरों में इन्वेस्टर्स इंट्राडे ट्रेडिंग का फायदा नहीं उठा पाएंगे.
 

यह भी पढ़ें: अगर आपके पोर्टफोलियो में है इस सरकारी कंपनी का शेयर, तो खिल उठेगा चेहरा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी, ‘विकसित भारत’ के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने कहा, सरकार बैंकिंग सेक्टर की व्यापक समीक्षा के लिए जल्द करेगी उच्चस्तरीय समिति का गठन. वित्तीय स्थिरता, समावेशन और ग्राहक हितों को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

1 hour ago

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

3 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

3 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

4 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

6 hours ago


बड़ी खबरें

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

1 hour ago

ज्योतिषीय दृष्टि से निर्णायक मोड़ पर भारत, क्या बदलने वाली है राजनीति की दिशा?

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी कहते हैं कि मेष राशि में शनि का प्रवेश नई शुरुआत का संकेत देता है. उनके अनुसार, उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल के दौर के बाद नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं, जो धीरे-धीरे मजबूत होते जाएंगे.

15 minutes ago

बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी, ‘विकसित भारत’ के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने कहा, सरकार बैंकिंग सेक्टर की व्यापक समीक्षा के लिए जल्द करेगी उच्चस्तरीय समिति का गठन. वित्तीय स्थिरता, समावेशन और ग्राहक हितों को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

1 hour ago

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

3 hours ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

4 hours ago