✕

होम / बिजनेस / उदय कोटक ने की ₹400 करोड़ की देश की सबसे महंगी प्रॉपर्टी डील, जानें पूरी डीटेल

उदय कोटक ने की ₹400 करोड़ की देश की सबसे महंगी प्रॉपर्टी डील, जानें पूरी डीटेल

उदय कोटक द्वारा मुंबई के वर्ली में पूरी इमारत खरीदने की यह डील भारतीय रियल एस्टेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण और रिकॉर्ड ब्रेकिंग सौदा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुंबई में प्रॉपर्टी बाजार ने एक नया इतिहास रच दिया है. दरअसल, देश के सबसे अमीर बैंकर और कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक ने वर्ली इलाके में एक पूरी इमारत खरीदकर रियल एस्टेट सेक्टर में हलचल मचा दी है. इस डील की कुल कीमत 400 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, जो देश में प्रति वर्ग फुट के हिसाब से अब तक की सबसे महंगी डील मानी जा रही है.

इमारत के सभी अपार्टमेंट्स अब कोटक परिवार के नाम

कोटक परिवार ने इस बिल्डिंग के कुल 24 में से पहले 13 अपार्टमेंट जनवरी और सितंबर के बीच खरीदे थे. तब उन्होंने लगभग 2.72 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से भुगतान किया था. हाल ही में उन्होंने बाकी बचे 8 अपार्टमेंट भी खरीद लिए, जिनके लिए उन्होंने 2.75 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट चुकाए. इस डील के जरिए प्रति वर्ग फुट कीमत का नया रिकॉर्ड बना है.

एक फ्लैट 38 करोड़ में बिका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह सौदे 8 और 21 अप्रैल को हुए. खरीदे गए अपार्टमेंट्स की कीमत 12 करोड़ से लेकर 27.59 करोड़ रुपये तक है, जिनका आकार 444 से 1,004 वर्ग फुट के बीच है. आठों नए सौदों की कुल कीमत 131.55 करोड़ रुपये है. इस इमारत में सबसे बड़ा फ्लैट 1,396 वर्ग फुट का है, जिसे 38.24 करोड़ रुपये में बेचा गया, जबकि सबसे छोटा फ्लैट सिर्फ 173 वर्ग फुट का है, जिसकी कीमत 4.7 करोड़ रुपये रही.

19 शिव सागर बना नया लग्जरी आशियाना

यह शानदार इमारत वर्ली सी फेस पर ‘19 शिव सागर’ नाम से जानी जाती है और यह ‘शैम्पेन हाउस’ के ठीक बगल में स्थित है. शैम्पेन हाउस को कोटक परिवार पहले ही 2018 में 385 करोड़ रुपये में खरीद चुका है. यह संपत्ति उन्हें रंजीत चौगुले से मिली थी, जो इंडेज विंटनर्स नामक वाइन कंपनी के मालिक थे. शैम्पेन हाउस को अब कोटक परिवार का नया आशियाना बनाया जा रहा है.

अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कोटक परिवार ‘19 शिव सागर’ और ‘शैम्पेन हाउस’ को मिलाकर कोई बड़ा प्रोजेक्ट बनाएगा या दोनों को अलग-अलग बनाए रखेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, उदय कोटक के ऑफिस से इस संबंध में पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं आया है.

मुंबई रियल एस्टेट में लगातार तेजी

मुंबई भारत का सबसे महंगा रियल एस्टेट बाजार है और यहां प्रॉपर्टी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सरकार द्वारा हाल ही में रेडी रेकनर दरें भी बढ़ाई गई हैं, फिर भी खरीदारों की मांग बनी हुई है. महाराष्ट्र के रजिस्ट्रेशन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2024 में मुंबई में 13,080 से अधिक प्रॉपर्टी डील्स दर्ज हुईं, जिससे राज्य सरकार को स्टाम्प ड्यूटी के रूप में 1,114 करोड़ रुपये की आय हुई.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

48 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

1 hour ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

1 hour ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

16 hours ago

बड़ी खबरें