होम / बिजनेस / यूरोप से आई इस खबर से भारत में बेचैनी, सैकड़ों नौकरियों पर लटकी तलवार! 

यूरोप से आई इस खबर से भारत में बेचैनी, सैकड़ों नौकरियों पर लटकी तलवार! 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेकओवर के बाद UBS क्रेडिट सुइस में बड़े पैमाने पर छंटनी कर सकता है. इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यूरोप के क्रेडिट सुइस (Credit Suiss) को उसका प्रतिद्वंदी UBS टेकओवर कर रहा है. इस विलय के पूरा होने के बाद बड़े पैमाने पर क्रेडिट सुइस के कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UBS ने क्रेडिट सुइस के स्टाफ को कम करने की योजना बनाई है और इसके तहत कम से कम 20 से 30 कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है. बता दें कि बर्बाद हो चुके क्रेडिट सुइस बैंक को UBS ने खरीदने का ऐलान किया था.

किसका, कितना स्टाफ
UBS टेक ओवर पूरा होने के बाद क्रेडिट सुइस के 25000 से 36000 कर्मचारियों को जॉब से बाहर निकाला जा सकता है. यूबीएस द्वारा की जाने वाली इस छंटनी के चलते अकेले स्विट्जरलैंड में 11,000 स्टाफ की नौकरी जा सकती है. हालांकि, अभी तक यूबीएस द्वारा छंटनी के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है. विलय से पहले यूबीएस में स्टाफ की संख्या 72000 और Credit Suisse में 50,000 से अधिक है. गौरतलब है कि यूबीएस स्विजरलैंड के सबसे प्रमुख बैंकों में से एक है.  

167 साल पुराना है बैंक 
स्विट्जरलैंड के UBS समूह ने आर्थिक मुश्किलों में घिरे क्रेडिट सुइस बैंक को 3.23 अरब डॉलर में खरीद रहा है. यह पूरा सौदा शेयरों पर आधारित है, इसके तहत क्रेडिट सुइस के शेयरधारकों को 22.48 शेयरों के बदले यूबीएस का एक शेयर मिलने जा रहा है. करीब 167 साल पुराना क्रेडिट सुइस बैंक स्विट्जरलैंड का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है. मालूम हो कि ग्लोबल बैंकिंग संकट (Global Banking Crisis) की शुरुआत अमेरिका से हुई है. यूएस के सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक भी डूब गए हैं. 

भारत में क्या होगा?
UBS के फैसले को लेकर आ रही खबरों से भारत में क्रेडिट सुइस के कर्मचारी बेचैन हैं. बैंक के भारत में करीब 15 हजार कर्मचारी हैं, जिसमें से 5 से 7 हजार बैंक के डायरेक्शन ऑपरेशन से जुड़े हैं. जबकि बाकी बैंक के ग्लोबल आईटी ऑपरेशन से ताल्लुख रखते हैं. इस स्विस बैंक के छह भारतीय शहरों में ऑफिस हैं. इसमें मुंबई, पुणे, गुरुग्राम, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता शामिल हैं. बैंक के मुंबई, पुणे और गुरुग्राम ऑफिस के कर्मचारी सीधे तौर पर बैंक के दिन-प्रतिदिन के कामकाज से जुड़े हुए हैं.  

ऐसी है UBS की स्थिति
क्रेडिट सुइस के पास भारत में धन प्रबंधन, निवेश बैंकिंग और ब्रोकरेज सेवाओं का लाइसेंस है. यह शेयरों के ऐवज में व्यवसायों को फंडिंग देने के मामले में भी बहुत सक्रिय है. मार्च 2022 तक, स्विस लेंडर के पास भारत में 2,800 करोड़ रुपए का डिपॉजिट बेस था. हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि UBS भारत में क्रेडिट सुइस के ऑपरेशन को जारी रखेगा या नहीं. भारत में यूबीएस का ऑपरेशन बहुत छोटा रहा है, बैंक ने 2013 में देश में अपनी एकमात्र शाखा बंद कर दी थी. इसके बाद इसने एक नकद इक्विटी व्यवसाय चलाया जिससे विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) को पार्टिसिपेटरी नोट्स के माध्यम से देश में लेनदेन करने की अनुमति मिली.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

8 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

8 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

10 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

11 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

11 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

8 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

8 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

10 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

13 hours ago