होम / बिजनेस / ईलॉन मस्क के चौंकाने वाले फैसलों के बीच, सामने आए ट्विटर इंडिया के FY22 के आंकड़े  

ईलॉन मस्क के चौंकाने वाले फैसलों के बीच, सामने आए ट्विटर इंडिया के FY22 के आंकड़े  

जब से ईलॉन मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली है, हर रोज कोई न कोई चौंकाने वाला फैसला ले रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ट्विटर इस समय खुद ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है. हर तरफ बस उसकी चर्चा चल रही है. Twitter के नए बॉस ईलॉन मस्क लगातार चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं. इस बीच, ट्विटर इंडिया के FY 2021-22 के आंकड़े सामने आए हैं. कंपनी के रिवेन्यु में 82% का उछाल आया है, लेकिन इस अवधि में उसे ज़बरदस्त घाटा भी उठाना पड़ा है. 

भारी-भरकम खर्चा 
टॉफलर की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए उसका रिवेन्यु 157 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलने में 82% ज्यादा है. हालांकि, इसी दौरान कंपनी को 32 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा भी हुआ है. वहीं, FY 2021-22 में कंपनी का कुल खर्च 182 करोड़ रुपए बताया गया है. बता दें कि मस्क यही दलील दे रहे हैं कि ट्विटर घाटे में चल रही है, इसलिए खर्चों में कटौती के लिए उन्हें बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालना पड़ा है. 

नुकसान का दिया हवाला
मस्क का कहना है कि ट्विटर को हर रोज नुकसान हो रहा है. इसके लिए कड़े फैसले लेने होंगे और ऐसी नीतियां बनानी होंगी, जिनसे कंपनी को मुनाफे में लाया जा सके. इसी के तहत ब्लू टिक के लिए फीस लगाई गई है. वैसे, खबर यह भी है कि आने वाले समय में ट्विटर सामान्य यूजर्स के लिए भी फ्री नहीं रह जाएगा. केवल लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए ही यूजर फ्री में ट्विटर एक्सेस कर पाएंगे, इसके बाद उन्हें सब्सक्रिप्शन लेना होगा. हालांकि, इस बारे में मस्क या ट्विटर ने कोई बयान नहीं दिया है. 

कर्मचारियों को दिया ये निर्देश
वहीं, ईलॉन मस्क ने कर्मचारियों को पहली बार पत्र लिखते हुए कहा कि आने वाला वक्त काफी कठिन है. मस्क ने इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम कल्चर को समाप्त करते हुए कहा कि सभी कर्मियों को प्रति सप्ताह कम से कम 40 घंटे काम करना होगा. गौरतलब है कि जब ट्विटर ने मार्च में कार्यालय फिर से खोला था, तब उसने कहा था कि कर्मचारी चाहें तो घर से काम कर सकते हैं. मस्क का यह कदम उनकी अन्य कंपनियों, स्पेसएक्स और टेस्ला इंक की नीतियों को दर्शाता है, जहां उन्होंने कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम 40 घंटे कार्यालय में काम करने का निर्देश दे रखा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago