होम / बिजनेस / ईलॉन मस्क ने Twitter कर्मचारियों से ये सुविधा भी छीनी, फिर फैसले को बताया सही

ईलॉन मस्क ने Twitter कर्मचारियों से ये सुविधा भी छीनी, फिर फैसले को बताया सही

ईलॉन मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से मिलने वाले फूड पर रोक को एकदम सही फैसला बताया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ईलॉन मस्क ट्विटर के खर्चों को मिनिमम लेवल पर लाना चाहते हैं. इसके लिए पहले उन्होंने बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, फिर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं में कटौती की, इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों ऑफिस में मिलने वाला खाना-पीना भी बंद करा दिया. अब मस्क अपने इस फैसले को पूरी तरह सही करार दे रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने खान-पान का कामकाज देखने वालीं अधिकारी को भी कटघरे में खड़ा किया है. ट्विटर की पूर्व वाइस प्रेसिडेंट ऑफ वर्क ट्रांसफॉर्मेशन ट्रेसी हॉकिंस और मस्क के बीच ट्विटर पर शब्दों की जंग भी हुई है. 

ये होता था लाभ 
ट्रेसी हॉकिंस एक सप्ताह पहले तक ट्विटर में फूड प्रोग्राम देखती थीं. उनका दावा है कि ट्विटर की ओर से प्रति व्यक्ति खाने पर 20 से 25 डॉलर खर्च किए जाते थे. इसकी वजह से कर्मचारी लंच और मीटिंग्स के दौरान भी काम करते रहने में सक्षम रहते थे. उन्होंने ट्विटर के नए बॉस के इस दावे को भी झूठा करार दिया कि बीते एक साल में कोई भी ऑफिस नहीं आया और इस दौरान भी 400 डॉलर का लंच सर्व किया गया. इसके जवाब में, ईलॉन मस्क ने भी कई ट्वीट किए उन्होंने यह साबित करने की कोशिश की कि उनका हर फैसला सही है.  

धांधली की तरफ इशारा
मस्क ने कहा कि ट्विटर ने करीब 13 मिलियन डॉलर की रकम बीते एक साल में फूड सर्विस पर खर्च कर डाली. यह खर्च अकेले सैन फ्रांसिस्को में स्थित मुख्यालय में किया गया है. जबकि ऑफिस आने वाले लोगों की संख्या 25% तक ही थी, जो कई बार 10 फीसदी ही रही. खाने वालों से ज्यादा संख्या ब्रेकफास्ट बनाने वालों की थी. कई बार डिनर भी सर्व नहीं किया जाता था, क्योंकि बिल्डिंग में कोई होता ही नहीं था. मस्क ने ऑफिस आने वालों की संख्या और खाने पर खर्च की तुलना करते हुए सवाल उठाया है. एक तरह से वह ये कहना चाहते हैं कि इस मामले में धांधली की गई.

कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की भी विदाई
इस बीच, खबर है कि मस्क ने Twitter के 4,400 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया है. कंपनी में ऐसे कुल 5,500 कर्मचारी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है ई ट्विटर ने इन कर्मचारियों को कोई नोटिस नहीं दिया है. उनका ऑनलाइन सर्विसेज और ईमेल का एक्सेस बंद कर दिया गया है. बता दें कि मस्क के ट्विटर का नया बॉस बनने से पहले कंपनी में करीब 7500 कर्मचारी थे, जिनमें से करीब 3,800 कर्मचारियों को निकाल दिया गया है. भारत में भी कंपनी ने अपने 90% कर्मचारियों को बाहर कर दिया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago