✕

होम / बिजनेस / भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की सुनामी, एक दिन में 10 लाख करोड़ रुपए हुए स्वाहा

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की सुनामी, एक दिन में 10 लाख करोड़ रुपए हुए स्वाहा

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 465.25 लाख करोड़ रुपये हो गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए गुरुवार 3 अक्टूबर, 2024 का कारोबारी सत्र बेहद निराशाजनक रहा है. बाजार में चौतरफा बिकवाली के चलते आज के कारोबारी सत्र में निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. बैंकिंग, आईटी और ऑटो स्टॉक्स में भारी बिकवाली रही है. बाजार में गिरावट की सुनामी का सामना मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स का भी करना पड़ा है. बाजार में कारोबार के खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 1769 अंकों की गिरावट के साथ 82,497 अंकों पर बंद हुआ है तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 546 अंकों की गिरावट के साथ 25,250 अंकों पर क्लोज हुआ है.

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

शेयर बाजार में गिरावट इतनी तेज थी कि बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में हुए. इसमें भी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में 3.95 फीसदी की सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), इंफोसिस (Infosys) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयर 3.76 फीसदी से लेकर 3.03 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए और ये टॉप लूजर्स में शामिल रहे. इस चौतरफा गिरावट में सेंसेक्स का सिर्फ एक शेयर हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा. जेएसडब्लू स्टील के शेयर करीब 1.18 फीसदी की तेजी के साथ 1039.80 रुपये के भाव पर बंद हुए.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,076 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला, इसमें से 1,120 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. वहीं 2,866 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 90 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 237 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 67 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों के 9.60 लाख करोड़ रुपये खाक 

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 3 अक्टूबर को घटकर 465.25 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 2 अक्टूबर को 474.86 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 9.61 लाख करोड़ रुपये घटा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 9.61 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago

बड़ी खबरें