होम / बिजनेस / Trump ने स्टील और एल्यूमीनियम पर 25% लगाया टैरिफ, कई देशों के साथ ट्रेड वार का खतरा

Trump ने स्टील और एल्यूमीनियम पर 25% लगाया टैरिफ, कई देशों के साथ ट्रेड वार का खतरा

अमेरिका ने स्टील और आयरन आयात पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से कई देशों पर असर देखने को मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम इंपोर्ट पर 25% टैरिफ लगाने का आदेश जारी कर दिया है. टैरिफ स्टील और एल्युमीनियम के सभी अमेरिकी इंपोर्ट्स पर व्यापक रूप से लागू होंगे, जिसमें कनाडा और मैक्सिको भी शामिल हैं, जो अमेरिका के लिए टॉप दो मेटल सप्लायर हैं. ये टैरिफ फिनिश्ड मेटल प्रोडक्ट्स पर भी लागू होगा, जिसका मकसद रूस और चीन जैसे देशों की ओर से मौजूदा ड्यूटीज को दरकिनार करने की कोशिशों पर लगाम लगाना है.

सभी पर लागू होगा 25% टैरिफ

एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक ट्रंप अपनी इस कोशिश के बारे में बताते हैं कि इससे घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और अमेरिका में ज्यादा से ज्यादा ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी, लेकिन ये भी चेतावनी दी कि इससे मेटल के दाम बढ़ेंगे. नई दरें 4 मार्च से प्रभावी होंगी.

ट्रंप ने सोमवार को ओवल ऑफिस में इन फैसलों पर हस्ताक्षर करते हुए कहा, "अनिवार्य रूप से, हम बिना किसी अपवाद के, सभी एल्यूमीनियम और सभी स्टील पर 25% टैरिफ लगा रहे हैं, और इसका मतलब ये होगा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में बहुत सारे बिजनेस खुलने जा रहे हैं.' हालांकि ट्रंप ने संकेत दिया कि US-मेड एयरक्राफ्ट को ध्यान में रखते हुए वो ऑस्ट्रेलिया को एक छूट देने पर विचार कर सकते हैं.

किन देशों पर सबसे ज्यादा असर दिखेगा?

स्टील और एल्युमीनियम पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला मुख्य तौर पर कनाडा, मैक्सिको, यूरोप और जापान जैसे देशों पर देखने को मिलेगा. आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि भारत भी इससे पूरी तरह बच नहीं सकता है. सप्लाई ज्यादा बढ़ने से कीमतों पर असर दिखेगा और ये भारत के स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए अच्छा नहीं होगा.

भारत के लिए क्या है चुनौती?

मीडिया रिपोर्ट में Moody's Ratings के AVP, Hui Ting Sim के हवाले से कहा गया है कि भारतीय स्टील उत्पादकों के लिए अपने प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. बीते 12 महीने के दौरान भारत में स्टील आयात बढ़ने से कीमतों पर पहले ही असर देखने को मिल रहा है. स्टील कंपनियों के नतीजों पर इसका असर दिख रहा.

भारत के आयरन और स्टील आयात में 4% की गिरावट आई है, जबकि आयरन और स्टील आयात में चीन और इंडोनेशिया की हिस्सेदारी बढ़ी है. चीन के आयरन और स्टील आयात में 2024 में 20% की बढ़त दिखी है. जबकि इंडोनेशिया के आयात में पिछले साल की तुलना में 10% की बढ़ोतरी हुई है. कारोबारी साल 2025 के पहले छह महीनों में वियतनाम का भारत में आयरन और स्टील का आयात भी दोगुना हो गया. ये भारत के लिए पांचवां सबसे बड़ा स्टील आयातक देश बन गया है. दो साल पहले यह 19वें स्थान पर था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

1 day ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

1 day ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

1 day ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

1 day ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

1 day ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

5 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

5 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

5 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

8 hours ago