✕

होम / बिजनेस / ट्रंप ने विदेशी सिनेमा पर 100 फीसदी टैरिफ का किया ऐलान, जानिए क्या है इसकी वजह?

ट्रंप ने विदेशी सिनेमा पर 100 फीसदी टैरिफ का किया ऐलान, जानिए क्या है इसकी वजह?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि विदेशों में प्रोड्यूस हुई सभी फिल्मों पर '100% टैरिफ' लगाने का आदेश दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रवाद की भावना के चलते लगातार टैरिफ वॉर के जरिए पूरी दुनिया को काफी झठके दे चुके हैं. अब उनके निशाने पर सिनेमा जगत भी आ गया है. ट्रंप अमेरिका फिल्म इंडस्ट्री को फिर मजबूत करना चाहते हैं. इसके चलते उन्होंने अमेरिका से बाहर प्रोड्यूस हुईं सिनेमा पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. ऐसे में अब विदेशी फिल्मों पर अमेरिका में 100 प्रतिशत टैक्स वसूला जाएगा.

हॉलीवुड को किया जा रहा तबाह

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर इस बात का ऐलान किया. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, "अमेरिका में फिल्म उद्योग बहुत तेजी से खत्म हो रहा है. दूसरे देश हमारे फिल्म निर्माताओं और स्टूडियो को अमेरिका से दूर करने के लिए हर तरह के प्रोत्साहन दे रहे हैं. हॉलीवुड और अमेरिका के कई अन्य क्षेत्रों को तबाह किया जा रहा है. यह दूसरे देशों द्वारा किया गया एक संगठित प्रयास है और इसलिए यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है. यह बाकी सब चीजों के अलावा संदेश और प्रोपगेंडा भी है!"

गैर अमेरिकी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में आगे 100 प्रतिशत टैरिफ का जिक्र किया. उन्होंने  लिखा, "मैं वाणिज्य विभाग और संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि को तुरंत हमारे देश में आने वाली सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधिकृत कर रहा हूं, जो विदेशी भूमि में बनाई गई हैं. हम फिर से अमेरिका में बनी फिल्में चाहते हैं!" बता दें कि ट्रंप ने इससे पहले 2 अप्रैल को भारत और चीन सहित दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगाया था, जिसके बाद से दुनिया भर की स्टॉक मार्केट पर भी इसका असर देखने को मिला था. ट्रंप के टैरिफ से सबसे ज्यादा चीन प्रभावित हुआ है.

ट्रंप ने समझाया नए टैरिफ का मतलब

बता दें ट्रंप ने घरेलू फिल्म प्रोडक्शन पर लौटने की जरूरत पर फोकस किया और कहा, 'हम चाहते हैं कि फिल्में फिर से अमेरिका में बनाई जाएं. नए टैरिफ का मकसद खेल के मैदान को लेवल में लाना और स्टूडियो को अमेरिकी धरती पर अपना ऑपरेशन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है.'
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

38 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

55 minutes ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

1 hour ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

16 hours ago

बड़ी खबरें