✕

होम / बिजनेस / M&M के मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी, शेयर में उछाल और डिविडेंड का भी ऐलान!

M&M के मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी, शेयर में उछाल और डिविडेंड का भी ऐलान!

चौथी तिमाही में M&M के प्रॉफिट, सेल और बाजार हिस्सेदारी, तीनों में इजाफा हुआ है. इसके साथ ही कंपनी द्वारा डिविडेंड का ऐलान निवेशकों के लिए एक बड़ा सकारात्मक संकेत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आनंद महिंद्रा की अगुवाई वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (Q4 FY25) के नतीजे सोमवार को जारी कर दिए हैं. कंपनी ने इस तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. जनवरी से मार्च 2025 के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 22 प्रतिशत बढ़कर 2,437 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, कंपनी की कुल आय 24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31,609 करोड़ रुपये रही.

₹25.30 प्रति शेयर मिलेगा लाभ

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अच्छे तिमाही नतीजों के बाद अपने शेयरधारकों को तोहफा दिया है. कंपनी ने 25.30 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है. डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 4 जुलाई 2025 तय की गई है. यानी जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक M&M के शेयर होंगे, उन्हें यह लाभ मिलेगा.

पूरे वित्त वर्ष में भी शानदार प्रदर्शन

कंपनी ने सिर्फ तिमाही में ही नहीं, बल्कि पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में भी दमदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का पूरे साल का शुद्ध मुनाफा 20 प्रतिशत बढ़कर 12,929 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
वहीं, सालाना राजस्व में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जोकि अब 1,59,211 करोड़ रुपये हो गया है.

वाहन और ट्रैक्टर बिक्री में बड़ी बढ़त

मार्च तिमाही में कंपनी की वाहन और ट्रैक्टर बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस तिमाही में कुल 2,53,028 लाख वाहन बेचे गए, जो पिछले साल की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है. इसमें से 1.49 लाख यूटिलिटी व्हीकल्स रहे, जिनकी बिक्री में भी 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. वहीं, ट्रैक्टर बिक्री 23 प्रतिशत उछलकर 87,138 यूनिट तक पहुंच गई है.

मजबूत हुआ ऑटो सेगमेंट

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने प्रमुख ऑटोमोबाइल और फार्म इक्विपमेंट कारोबार में बाजार हिस्सेदारी में भी इजाफा किया है. ऑटो सेगमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 23.5 प्रतिशत हो गई है (310 बेसिस पॉइंट की वृद्धि). फार्म इक्विपमेंट सेगमेंट में हिस्सेदारी 43.3 प्रतिशत रही (170 बेसिस पॉइंट की वृद्धि). वहीं, लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी कंपनी की पकड़ मजबूत हुई है, हिस्सेदारी 480 बेसिस पॉइंट बढ़कर 51.9 प्रतिशत हो गई है.

नतीजों के बाद शेयर में उछाल

शानदार नतीजों का असर सोमवार को कंपनी के शेयर पर भी देखने को मिला. शुक्रवार को शेयर 2,930.35 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं, सोमवार को यह तेजी के साथ 2,940.05 रुपये पर खुला. नतीजों की घोषणा के बाद दोपहर 1 बजे यह 3.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,043.65 रुपये तक पहुंच गया था. हालांकि इसके बाद शेयर की कीमत में थोड़ी गिरावट आई और ये 3.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,024.00 रुपये पर बंद हुआ.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

38 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

54 minutes ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

1 hour ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

16 hours ago

बड़ी खबरें