होम / बिजनेस / TRAI ने क्वालिटी स्टैंडर्ड के नए नियम किए जारी, ग्राहकों को ऐसे मिलेगा फायदा

TRAI ने क्वालिटी स्टैंडर्ड के नए नियम किए जारी, ग्राहकों को ऐसे मिलेगा फायदा

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने क्वालिटी स्टैंडर्ड को  लेकर नए नियम जारी किए हैं. अब टेलीकॉम कंपनियों को नेटवर्क क्वालिटी स्टैंडर्ड पूरा न कर पाने पर डबल जुर्माना भरना पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल में टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ में इजाफा कर आम लोगों को बड़ा झटका दे दिया है. वहीं, अब ठीक एक महीने बाद टेलीकॉम रेगुलेटर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने मोबाइल यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर दी है. दरअसल, ट्राई ने नई सर्विस क्वालिटी स्टैंडर्ड को जारी किया है, ऐसे में अब अगर कोई टेलीकॉम कंपनी क्वालिटी स्टैंडर्ड को पूरा नहीं करती है, तो उसे डबल जुर्माना भरना पड़ेगा. तो आइए जानते हैं इस नए नियम से ग्राहकों को कैसे फायदा होगा?  

नेटवर्क सर्विस बाधित रही तो ग्राहकों को मिलेगा मुआवजा 
मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी के करीब एक महीने के बाद टेलीकॉम रेगुलेटर एक्शन में आ गया है. ट्राई द्वारा जारी क्वालिटी स्टैंडर्ड  के नए नियम के तहत किसी भी टेलीकॉम कंपनी की सर्विस 24 घंटे से ज्यादा बाधित रहती है या नेटवर्क नहीं आते हैं, तो उसे ग्राहक को मुआवजा देना होगा. 

जुर्माना भी हुआ डबल

इसके अलावा ट्राई ने नए नियमों के तहत प्रत्येक क्वालिटी स्टैंडर्ड को पूरा करने में विफल रहने पर टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ दंडात्मक राशि को डबल कर दिया है. संशोधित नियम ‘पहुंच (वायरलाइन और वायरलेस) और ब्रॉडबैंड (वायरलाइन और वायरलेस) सेवा गुणवत्ता मानक विनियम 2024’ के तहत नियम उल्लंघन के विभिन्न पैमानों के लिए 1 लाख रुपये, 2 लाख रुपये, 5 लाख रुपये और 10 लाख रुपये की श्रेणीबद्ध जुर्माना प्रणाली शुरू की है. नए मानदंड तीन अलग-अलग विनियमों – बेसिक तथा सेल्युलर मोबाइल सेवाओं, ब्रॉडबैंड सेवाओं, और ब्रॉडबैंड वायरलेस सेवाओं के लिए सेवा की गुणवत्ता का स्थान लेते हैं.

पोस्टपेड ग्राहकों को बिल में छूट, प्रीपेड के लिए अतिरिक्त वैलिडिटी

नए नियमों के अनुसार अगर किसी जिले में नेटवर्क बाधित होने की स्थिति में टेलीकॉम ऑपरेटर्स को पोस्टपेड ग्राहकों को अगले बिल में छूट देनी होगी, जबकि प्रीपेड ग्राहकों के लिए कनेक्शन की वैधता बढ़ानी होगी. ट्राई ने कहा कि यदि कोई ऐसी नेटवर्क गतिरोध 24 घंटे से अधिक समय तक जारी रहता है, तो सेवा प्रोवाइडर अगले बिल में उस जिले के रजिस्टर्ड ग्राहकों को छूट देगा. 

केवल प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत
किराये में छूट या वैधता के विस्तार की गणना के लिए कैलेंडर दिवस में 12 घंटे से अधिक की नेटवर्क बाधा अवधि को पूर्ण एक दिन के रूप में गिनेगा. हालांकि, प्राकृतिक आपदा के कारण दूरसंचार सेवाएं बाधित होने की स्थिति में यह राहत नहीं मिलेगी. 

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

4 minutes ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

3 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

4 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago