होम / बिजनेस / किस सेक्टर में कौनसा ब्रैंड है सबसे मजबूत, सामने आ गई पूरी लिस्ट; आप भी देखें
किस सेक्टर में कौनसा ब्रैंड है सबसे मजबूत, सामने आ गई पूरी लिस्ट; आप भी देखें
TRA ने 'भारत के सर्वाधिक वांछित ब्रैंड 2022' (India's Most Desired Brands 2022) की सूची जारी कर दी है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो को देश का सबसे मजबूत टेलीकॉम ब्रैंड चुना गया है. ब्रैंड इंटेलिजेंस एंड डेटा इनसाइट कंपनी TRA ने बताया है कि रिलायंस Jio को भारत के सबसे मजबूत टेलीकॉम ब्रैंड चुना गया है. Trust Research Advisory यानी TRA ने अपनी 'भारत के सर्वाधिक वांछित ब्रैंड 2022' (India's Most Desired Brands 2022) की सूची जारी की है, जिसमें कंपनियों को उनकी ब्रांड क्षमता के अनुसार स्थान दिया है.
Jio के बाद इतना नंबर
टेलीकॉम कंपनियों की श्रेणी में रिलायंस जियो सबसे ऊपर है. उसके बाद भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड और फिर BSNL का नंबर आता है. परिधान श्रेणी में Adidas टॉप बैंड है. इसके बाद Nike, रेमंड, एलन सॉली और पीटर इंग्लैंड हैं. वहीं, ऑटोमोबाइल कैटेगरी में BMW सबसे ऊपर है. लिस्ट में BMW के बाद टोयोटा, हुंदै और होंडा को मजबूत ब्रैंड बताया गया है.
यहां LIC टॉप पर
बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर की बात करें, तो LIC पहले स्थान पर है. इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) दूसरे और ICICI बैंक तीसरे स्थान पर है.
उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में LG, सोनी और सैमसंग शीर्ष तीन ब्रैंड चुने गए हैं. विविध समूहों की सूची में आईटीसी शीर्ष पर है और इसके बाद टाटा और रिलायंस का नंबर आता है. वहीं, एनर्जी लिस्ट में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) सबसे ऊपर है. लिस्ट में इसके बाद इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) और अडानी समूह को स्थान दिया गया है.
कायम है अमूल का दबदबा
फूड एंड बेवरेज कैटेगरी में, अमूल सबसे मजबूत ब्रैंड है. जबकि, रोजमर्रा के उपयोग वाली श्रेणियों में फॉग शीर्ष पर रहा. इसके बाद लैक्मे, निविया और कोलगेट का स्थान आता है. इंटरनेट ब्रांड सूची में अमेजन, फेसबुक, फ्लिपकार्ट और गूगल टॉप में आते हैं. बता दें कि TRA Comniscient Group का हिस्स है और कंपनियों पर रिसर्च करती रहती है. इसी आधार पर वह Most Desired Brands जैसी लिस्ट तैयार करती है.
टैग्स India’s Most Desired Brands 2022