होम / बिजनेस / केजरीवाल का इलेक्ट्रिक सिस्टम हुआ 'Power' फुल, अब अंधेरे को बोलेगा Tata!

केजरीवाल का इलेक्ट्रिक सिस्टम हुआ 'Power' फुल, अब अंधेरे को बोलेगा Tata!

TPDDL को ADB से 2 मिलियन डॉलर्स की राशि मिलेगी जिससे वह बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की शुरुआत को फाइनेंस कर सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा पावर कंपनी लिमिटेड ने आज एक रेगुलेटर फाइलिंग में बताया कि, कंपनी की बिजली सप्लाई करने वाली शाखा, TPDDL (टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड) ने ADB (एशियन डेवलपमेंट बैंक) के साथ दिल्ली में बिजली की सप्लाई को बढ़ाने के लिए एक समझौता तय किया है.  

दिल्ली के लिए बेस्ट होगा BESS सिस्टम
समझौते का हिस्सा होने के नाते ADB, 18.2 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 150 करोड़ रुपयों के नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर्स को सब्सक्राइब करेगा. इस फंड का इस्तेमाल पावर ग्रिड को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा. ADB में प्राइवेट सेक्टर ऑपरेशंस के डायरेक्टर Suzanne Gaboury ने कहा कि, दिल्ली के लिए ट्रांसफार्मर के लेवल पर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के द्वारा बिजली की सप्लाई देने से यह रिन्यूएबल एनर्जी का एक स्त्रोत बनेगा और इसमें गड़बड़ी होने के मौके भी कम हैं जिसकी वजह से यह दिल्ली के लिए बेहतर साबित होगा. 

TPDDL को मिलेंगे इतने पैसे
इसके साथ ही, TPDDL को ADB से 2 मिलियन डॉलर्स की राशि मिलेगी जिससे वह बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की शुरुआत को फाइनेंस कर सकता है. टाटा पावर के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीर सिन्हा ने कहा कि, BESS एक सुरक्षित और टिकाऊ ग्रिड को खड़ा करने मरीं बहुत ही अहम् भूमिका निभाएगा और इससे पावर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम भी भविष्य के लिए तैयार होगा. आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, ADB द्वारा की जा रही इन्वेस्टमेंट से टाटा पावर कंज्यूमर्स को और बेहतर क्वालिटी की बिजली सप्लाई देगा और पावर सप्लाई में क्लीन एनर्जी को भी जोड़ेगा. 

यहां होगा पैसों का इस्तेमाल
इस डील द्वारा इकट्ठे हुए पैसों को 66/11 किलोवाट ग्रिड के निर्माण, ट्रांसफार्मर्स की बेहतरी और वृद्धि, सबस्टेशनों, फीडर लाइनों और स्विचिंग स्टेशनों को बनाने और उनका विकास करने जैसे विभिन्न कामों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. कंपनी ने कहा कि, इसके साथ ही इन पैसों का इस्तेमाल स्मार्ट मीटरों को लगाने और बिजली के पुराने मीटरों को बदलने के लिए किया जायेगा. आज BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर टाटा पावर का स्टॉक 0.69% की वृद्धि के साथ 196.50 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहा था.
 
यह भी पढ़ें: BCCI ने बढ़ाए फायदे, अधिकारियों की हो गयी बल्ले-बल्ले!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

1 day ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

1 day ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.