होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव
शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. इसके बाद बाजार सीधे सोमवार को खुलेगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
रामनवमी की छुट्टी के बाद आज शेयर बाजार (Stock Market) खुल रहा है. आज शुक्रवार है लिहाजा ये सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. इसके बाद शनिवार-रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा. यानी बाजार में ट्रेडिंग आज के बाद सीधे सोमवार को होगी. पिछले कारोबारी सत्र में BSE सेंसेक्स 346 अंक चढ़कर 57,960 पर बंद हुआ था. वहीं, NSE निफ्टी 129 अंकों की तेजी के साथ 17,080 के लेवल पर आ गया था. चलिए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
ये है MACD का रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज जिन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं, उनमें Bank of India, Bank of Baroda, IndusInd Bank, Quess Corp और SJVN शामिल हैं. वहीं, MACD के अनुसार, TD Power, Colgate Palmolive, RM Drip और Sprinkle के शेयरों में आज मंदी के संकेत हैं यानी इनमें गिरवट देखने को मिल सकती है.
ऐसा रहा है रिकॉर्ड
चलिए अब तेजी वाले शेयरों का पिछला रिकॉर्ड भी देख लेते हैं. बैंक ऑफ इंडिया का शेयर बुधवार को 6.36% की शानदार तेजी के साथ 76.10 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले पांच दिनों में इसमें 3.33% और छह महीनों में 7.41% का उछाल आया है. यानी इस सरकारी बैंक का शेयर तेजी से आगे भाग रहा है. वहीं, बैंक ऑफ बडौदा (BOB) के शेयर भी तेजी के साथ बंद हुए थे, लेकिन उनमें बैंक ऑफ इंडिया जितनी तेजी नहीं थी. BOB के शेयर 164.70 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं. हालांकि, पिछले 5 दिनों में इसमें 0.57% की नरमी दर्ज की गई है.
आई 6.98% की उछाल
Indusind Bank का शेयर बुधवार को 2.01% तेजी के साथ 1,057 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले पांच दिनों में इसमें 1.87% का उछाल आया है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 1,275.80 रुपए है. Quess Corp भी पिछले कारोबारी सत्र में तेजी वाले शेयरों में रहा है. फिलहाल यह 355 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 729 रुपए है. वहीं, सतलुत जल विद्युत निगम यानी SJVN के शेयरों में बुधवार को 6.98% की शानदार तेजी दर्ज की गई. 32.95 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में 6.12% और एक महीने में 5.61% का रिटर्न दे चुका है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स