होम / बिजनेस / एडटेक सेक्टर के बुरे दिन: इस कंपनी ने पहले छंटनी की, अब उठाया ये बड़ा कदम

एडटेक सेक्टर के बुरे दिन: इस कंपनी ने पहले छंटनी की, अब उठाया ये बड़ा कदम

अनएकेडमी और बायजू सहित कई कंपनियों ने पहले ही बहुत से कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है और आने वाले समय में भी यह सिलसिला कायम रह सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

एडटेक कंपनियों और उनसे जुड़े कर्मचारियों के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. कोरोना महामारी के दौर में एकदम से ग्रोथ हासिल करने वालीं इन कंपनियों का मुनाफा अब घट रहा है. लिहाजा, उन्होंने कॉस्ट कटिंग शुरू कर दी है. कॉस्ट कटिंग की जद में सबसे पहले आते हैं कर्मचारी, अनएकेडमी और बायजू सहित कई कंपनियों ने बहुत से कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है और आने वाले समय में भी यह सिलसिला कायम रह सकता है.  

ड्राइवर भी वापस लिए
अनएकेडमी (Unacademy) को लेकर अब एक और खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कर्मचारियों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं को बंद करने के साथ ही प्रबंधन स्तर पर वेतन भी कम कर दिया है. अनएकेडमी के कर्मचारियों को अब दफ्तर में खाना और नाश्ता नहीं मिलेगा. इतना ही नहीं, फाउंडर से लेकर टॉप मैनेजमेंट के लोगों तक किसी के लिए भी बिजनेस क्लास’ में यात्रा की सुविधा अब उपलब्ध नहीं होगी. इसके अलावा, टॉप ऑफिसरों को दिए गए ड्राइवर भी वापस ले लिए गए हैं. 

आईपीओ के लिए कवायद
ये पूरी कवायद कंपनी को प्रोफिटेबल बनाने के लिए की जा रही है. जब स्टाफ और सुविधाओं पर खर्चा कम हो जाएगा, तो मुनाफा होना लाजमी है. दरअसल, अनएकेडमी अगले दो सालों में इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ लाने की तैयारी में है. ऐसे में यदि उसकी बैलेंसशीट मजबूत नज़र नहीं आई, तो कंपनी को और नुकसान उठाना पड़ सकता है. कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरव मुंजाल का कहना है कि हम बहुत सारे अनावश्यक खर्च करते हैं. अब हमें इन सभी खर्चों में कटौती की जरूरत है,

निकाले थे 600 कर्मचारी
इससे पहले अनएकेडमी ने करीब 600 कर्मचारियों को काम से हटाया था. यह उसके कुल कर्मचारियों का करीब 10% है. 2015 में अस्तित्व में आई इस कंपनी ने जल्द ही अपनी एक अलग पहचान स्थापित की, कोरोना काल में अनएकेडमी सहित कई कंपनियों के ग्रोथ ग्राफ एकदम से खड़े हो गए. लेकिन ऑफलाइन क्लास शुरू होने के बाद से इनकी स्थिति पहले की तुलना में खराब हो रही है. 

बढ़ा कंपनी का घाटा
वित्तवर्ष 21 में कंपनी का घाटा 1,474 करोड़ हो गया, जो FY20 में 259 करोड़ था. हालांकि, इस दौरान कंपनी के रिवेन्यु में उछाल दर्ज किया गया. FY21 में कंपनी का रिवेन्यु 464 करोड़ था, जबकि FY20 में 103 करोड़. इसी अवधि में कंपनी के कुल खर्चों की बात करें तो FY20 में जो 452 करोड़ थे, वो बढ़कर FY21 में 2,029.9 हो गए. कंपनी के खर्चे बढ़ने के पीछे कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाओं का हवाला दिया गया. एक रिपोर्ट बताती है कि कंपनी ने FY21 में employee benefit expense के नाम पर 748.4 करोड़ खर्च करने की बात कही, यह आंकड़ा FY20 में 119.7 करोड़ रुपए था.  

प्लानिंग और स्ट्रेटजी में फेल?
अब सवाल यह उठता है कि क्या कंपनी ने लागत और खर्चों का ठीक से गुणा-भाग नहीं किया गया था? पहले धड़ाधड़ नियुक्तियां, तमाम सुविधाएं, फिर अचानक से छंटनी और सुविधाओं पर ताला दर्शाता है कि अनएकेडमी प्लानिंग और स्ट्रेटजी के मामले में कमजोर रही. बता दें कि इससे पहले बायजू रवीन्द्रन की अगुवाई वाली यूनिकॉर्न कंपनी बायजू ने 2500 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की थी. 22 अरब डॉलर वैल्यू वाले इस स्टार्टअप ने ग्रुप की कई कंपनियों के कर्मचारियों को बाहर कर दिया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

3 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

5 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

7 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

7 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

7 hours ago


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

3 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

10 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

5 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

7 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

7 hours ago