होम / बिजनेस / 3 रुपए का शेयर 3 हजार पर पहुंचा, दांव न लगाने वाले अब पछता रहे होंगे

3 रुपए का शेयर 3 हजार पर पहुंचा, दांव न लगाने वाले अब पछता रहे होंगे

शेयर मार्केट में टाटा की कंपनी टाइटन के शेयर की धूम है. इस शेयर ने अब तक शानदार रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) की एक कंपनी का शेयर रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहा है. पिछले एक साल में यह 1800 से 3000 रुपए के लेवल पर पहुंच गया है. ये शेयर दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो (Rekha Jhunjhunwala Portfolio) में भी शामिल है. जिन लोगों ने पहले इस शेयर पर दांव नहीं लगाया था, वो अब पछता रहे हैं. हम बात कर रहे हैं टाइटन (Titan) के शेयर की, जो अपने इन्वेस्टर्स को मालामाल कर चुका है. 

52 वीक के हाई पर
टाटा ग्रुप की टाइटन का शेयर बुधवार को करीब 2% की उछाल के साथ 3,031 रुपए पर बंद हुआ था. यह अपने 52 हफ्तों के हाई लेवल 3,024.40 रुपए के आंकड़े को पार कर गया है. टाइटन वॉच और लग्जरी प्रोडक्ट बनाती है. कंपनी की इस सेक्टर में अपनी एक अलग पहचान है और इसकी आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत हो रही है. यही वजह है कि इसका शेयर भी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है. बुधवार की तेजी के साथ बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 2,68,550.87 करोड़ रुपए पहुंच चुका है.

झुनझुनवाला का फेवरेट
टाइटन ने अपने निवेशकों को अब तक शानदार रिटर्न दिया है. 23 मई 2003 को इस शेयर का मूल्य 2.98 रुपए था और अब यह 3,031 रुपए पर पहुंच गया है. इस लिहाज से देखें तो टाइटन का शेयर लगभग 20 सालों में 101408% चढ़ चुका है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि उस जमाने में किसी ने इस शेयर में एक लाख भी निवेश किया होता, तो आज वो करोड़पति बन गया होता. टाइटन राकेश झुनझुनवाला के फेवरेट शेयरों में से एक था. उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की भी टाइटन में 5.29 फीसदी हिस्सेदारी है. 

आगे क्या है संभावना?
अब सवाल ये उठता है कि क्या इस शेयर में निवेश का मौका चला गया है? जवाब है नहीं. टाइटन घड़ियां, स्मार्टवॉच, परफ्यूम के साथ-साथ कई लग्जरी आइटम्स बनाती है. इन उत्पादों का बाजार काफी बड़ा है और उसके आने वाले समय और भी बड़ा होने की संभावना है. ऐसे में टाटा ग्रुप की इस कंपनी कस शेयर अभी और ऊपर जा सकता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी चौथी तिमाही का रिजल्ट भी उम्मीद से बेहतर रहा है. इसके अलावा, कंपनी को अपने स्मार्टवॉच और परफ्यूम जैसे नए बिजनेस से भी फायदा हो रहा है. जिससे टाइटन के शेयरों में तेजी कायम रहने की संभावना है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

1 hour ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

1 hour ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

2 hours ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

3 hours ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

3 hours ago

बड़ी खबरें