✕

होम / बिजनेस / म्यूजिक कंपनी Tips ने जारी किये नतीजे, जानिये क्या है स्पेशल?

म्यूजिक कंपनी Tips ने जारी किये नतीजे, जानिये क्या है स्पेशल?

मार्च में खत्म हुए क्वार्टर के दौरान कंपनी को ऑपरेशंस से होने वाली कमाई में सालाना आधार पर 52% वृद्धि देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

म्यूजिक के क्षेत्र की जानी मानी कंपनी Tips इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 31 मार्च 2023 को खत्म हुए क्वार्टर और वित्तीय वर्ष के लिए अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. आइये डालते हैं कंपनी के आंकड़ों पर एक नजर और देखते हैं इस बार के नतीजों में क्या रहा खास.

कंपनी की कमाई
मार्च में खत्म हुए क्वार्टर के दौरान कंपनी को ऑपरेशंस से होने वाली कमाई में सालाना आधार पर 52% वृद्धि देखने को मिली है. जहां वित्त वर्ष 22 के चौथे क्वार्टर के दौरान कंपनी को ऑपरेशंस से 34.1 करोड़ रुपयों की कमाई हुई थी वहीं वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर में यह कमाई बढ़कर 52 करोड़ रुपये हो गयी. वित्त वर्ष 23 के तीसरे क्वार्टर के दौरान कंपनी को ऑपरेशंस से 51 करोड़ रुपयों की कमाई हुई थी. जिसका मतलब यह है कि क्वार्टर के आधार पर कंपनी को ऑपरेशंस से होने वाली कमाई में 2% की वृद्धि देखने को मिली है. वित्त वर्ष 22 के दौरान कंपनी को ऑपरेशंस से 135.6 करोड़ रुपयों की कमाई हुई थी जो वित्त वर्ष 23 के दौरान 38% बढ़कर 186.8 करोड़ रुपये पहुंच गयी. 

टैक्स की कटौती के बाद कंपनी का प्रॉफिट 
31 मार्च 2023 को खत्म हुए क्वार्टर में टैक्स की कटौती के बाद कंपनी को 18.3 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट प्राप्त हुआ है. पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान टैक्स की कटौती के बाद कंपनी को 15.9 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट हुआ था. इसका सीधा मतलन यह है कि सालाना आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में 15% की वृद्धि देखने को मिली है. लेकिन अगर चौथे क्वार्टर में टैक्स की कटौती के बाद प्राप्त हुए प्रॉफिट की तुलना वित्त वर्ष 23 के तीसरे क्वार्टर से करें तो इसमें 9% की गिरावट देखने को मिली है. जहां वित्त वर्ष 22 के दौरान टैक्स की कटौती के बाद कंपनी को 64.6 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट हुआ था वहीं वित्त वर्र्ष 23 में यह 19% बढ़कर 76.5 करोड़ रुपयों पर पहुंच गया. 

नतीजों की खास बात
वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर के दौरान कंपनी को 52 करोड़ रुपयों की कमाई हुई और सालाना आधार पर इसमें 52% की वृद्धि देखने को मिली है जो किसी भी एक क्वार्टर के दौरान कंपनी की कमाई में हुई सबसे ज्यादा वृद्धि है. इसके साथ ही वित्त वर्ष 23 के दौरान कंपनी को 186.8 करोड़ रुपयों की कमाई हुई जो पिछले साल के मुकाबले 38% ज्यादा है. वित्त वर्ष 23 के दौरान कंपनी ने कुल 896 नए गाने रिलीज किये, जिनमें से 240 नए गाने वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर के दौरान ही रिलीज किये गए थे. कंपनी द्वारा रिलीज किये गए लेटेस्ट गानों में PS-1 के गाने भी शामिल हैं जिन्होंने बहुत ही शानदार परफॉर्म किया है. 
 
यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्रालय ने बैन किये 715 करोड़ के इम्पोर्ट्स, बढ़ेगी आत्मनिर्भरता!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

1 hour ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

1 hour ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

2 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

3 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

50 minutes ago