✕

होम / बिजनेस / IPhone की बंपर बिक्री से उत्साहित टिम कुक, किया बड़ा ऐलान, भारत में खुलेंगे 4 नए स्टोर

iPhone की बंपर बिक्री से उत्साहित टिम कुक, किया बड़ा ऐलान, भारत में खुलेंगे 4 नए स्टोर

कंपनी CEO टिम कुक ने भारत में इसके मार्केट विस्तार के संकेत दिए हैं और ग्राहकों को धन्यवाद दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Apple की तरफ से भारत में नया रिकॉर्ड बनाया गया है. सितंबर में कंपनी ने ये रिकॉर्ड सेट कर दिया है. ऐसे में अब ऐपल भारत को बिल्कुल अलग निगाह से देख रही है. यही वजह है कि कंपनी भारत में नए रिटेल स्टोर खोलने पर विचार कर रही है. Apple के CEO Tim Cook ने खुद इस बात को कहा है. जुलाई से सितंबर के दौरान ऐपल ने 94.9 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू बनाया है. एक साल पहले के मुकाबले ये करीब 6 प्रतिशत तक ज्यादा है. iPhone की बात करें तो ये हर परिस्थिति में अच्छा काम कर रहा है.

4 स्टोर और खोलेगा एप्पल 

टिम कुक ने भारत का जिक्र करते हुए कहा, 'भारत में लोगों का उत्साह देखकर हम हैरान हैं. यही वजह है कि हमने रेवेन्यू रिकॉर्ड स्थापित किया है. ऐपल के लिए ये काफी खास होने वाला है.' अभी ऐपल के भारत में केवल 2 ही स्टोर्स हैं. एक स्टोर नई दिल्ली और दूसरा स्टोर मुंबई (BKC) में है. टिम कुक कहते हैं, 'हम भारत में 4 नए स्टोर्स को ओपन करने का इंतजार कर रहे हैं. हम एजुकेशन में काम करना चाहते हैं और टेक्नोलॉजी की मदद से ऐसा करना हमारे लिए काफी आसान होने वाला है. हम चाहते हैं कि शिक्षक भी अपने छात्रों को ये बात समझाएं और चीजों को समझने की कोशिश कर रहे हैं.'

भारत से 6 बिलियन डॉलर के Iphone एक्सपोर्ट 

बीते दिनों ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल ने अप्रैल से सितंबर के बीच छह महीनों में भारत से 6 बिलियन डॉलर (करीब 50,454 करोड़ रुपए) के 'मेड इन इंडिया' आइफोन का एक्सपोर्ट किया है. यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले एक तिहाई (33%) ज्यादा है. मौजूदा वित्त वर्ष (2024-25) के पूरा होने तक एक्सपोर्ट का आंकड़ा 10 बिलियन डॉलर (करीब 84,086 करोड़ रुपए) तक पहुंच सकता है.  काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, एपल के पास अब वैल्यू के हिसाब से भारत के स्मार्टफोन बाजार का 22% हिस्सा है, जो सैमसंग के बाद दूसरे स्थान पर है. त्योहारी सीजन से पहले iPhone 16 के लॉन्च ने एपल की पोजीशन को बूस्ट किया है.

एप्पल ने तेजी से छोटे शहरों में विस्तार किया 

सीनियर रिसर्च एनेलिस्ट प्राचीर सिंह ने कहा, एपल ने तेजी से छोटे शहरों में विस्तार किया है. उपभोक्ता तेजी से प्रीमियम स्मार्टफोन में निवेश कर रहे हैं. एपल ने अपनी एस्पिरेशनल इमेज के कारण प्रीमियम बायर्स के लिए टॉप चॉइस बना हुआ है. वहीं चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर लुका मेस्त्री ने कहा कि आईफोन के अलावा, कंपनी के आईपैड ने भी भारत में रेवेन्यू रिकॉर्ड बनाया है. वैश्विक स्तर पर इसमें साल-दर-साल 8% की बढ़ोतरी हुई है. लुका ने कहा- विकसित बाजारों में बढ़ोतरी के अलावा, हमने मेक्सिको, ब्राजील, मध्य पूर्व, भारत और दक्षिण एशिया में डबल डिजिट ग्रोथ के साथ कई उभरते बाजारों में मजबूत प्रदर्शन देखा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

48 minutes ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

3 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

4 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

48 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

2 hours ago