होम / बिजनेस / इस IPO में पैसा लगाने वालों की हुई चांदी, इतने प्रतिशत तक हुआ मुनाफा

इस IPO में पैसा लगाने वालों की हुई चांदी, इतने प्रतिशत तक हुआ मुनाफा

कंपनी का आईपीओ ओवरऑल 8 गुना से ज्‍यादा सब्‍सक्राइब हुआ था. कंपनी पूर्वोत्‍तर भारत में अपनी अस्‍पतालों की चेन चलाती है 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हेल्‍थकेयर सेक्‍टर में कई अस्‍पतालों की चेन चलाने वाली कंपनी GPT हेल्‍थकेयर लिमिटेड का आईपीओ गुरुवार को बाजार में लिस्‍ट हो गया. कंपनी का लॉट जिस किसी भी निवेशक को मिला उसे अच्‍छा मुनाफा हो गया. हर शेयर पर 15 प्रतिशत तक मुनाफा मिला है. इस कंपनी के शेयर का इश्‍यू प्राइस 186 रुपये था. 

एक लॉट पर हुआ कितना मुनाफा? 
पूर्वी भारत में अस्‍पतालों की चेन चलाने वाली GPT हेल्‍थकेयर लिमिटेड का आईपीओ जब आज बाजार में लिस्‍ट हुआ तो इसमें पैसा लगाने वाले निवेशक को 15 प्रतिशत से ज्‍यादा का मुनाफा हुआ. कंपनी ने जब आईपीओ को सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए खोला था उस वक्‍त इसका प्राइस 186 रुपये था. जबकि बाजार में शेयर 216.15 रुपये पर लिस्‍ट हुआ. इसके बाद के ट्रेडिंग सत्रों में शेयर 219 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इस कंपनी का आईपीओ 22 फरवरी को खुला था जबकि 26 फरवरी तक लोग इसमें बोली लगा सकते थे. 

इतने गुना हुआ था सब्‍सक्राइब 
अगर आईपीओ के साइज की बात करें तो वो 525.14 करोड़ रुपये था. GPT हेल्‍थकेयर लिमिटेड के आईपीओ को कुल 8.52 गुना सब्‍सक्रिप्‍शन मिला था. इसमें क्‍वॉलीफाइड इंस्‍टीट्यूशनल बॉयर्स का हिस्‍सा 17.30 गुना, नॉन इंस्‍टीट्यूशनल का हिस्‍सा 11.02 गुना और रिटेल निवेशकों ने 2.44 गुना भरा था. इस आईपीओ के तहत 40 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए थे, जबकि 26082786 शेयरों को ऑफर फॉर सेल के लिए रखा गया था. 

क्‍या करती है GPT हेल्‍थकेयर लिमिटेड? 
हेल्‍थकेयर सेक्‍टर की ये कंपनी पूर्वी भारत में अपने अस्‍पतालों की चेन चलाती है. कंपनी के पास 4 बड़े अस्‍पताल हैं जिसके कुल बेड की संख्‍या 561 है. कंपनी 35 से अधिक विशेषताओं और सुपर स्‍पेशलियटी को कवर करती है. कंपनी के पास कोलकाता में एक 85 बेड की क्षमता वाली सॉल्‍क लेट फैसिलिटी भी है. कंपनी के पास कोलकाता के दमदम में 155 बेड का अस्‍पताल है. कंपनी के पास त्रिपुरा में भी एक अस्‍पताल है जो 205 बेड की क्षमता वाला है, जिनमें से 66 बेड आईसीयू और एचडीयू में है. 

ये भी पढ़ें: Paytm को लेकर पहले ही बढ़ गई थी शिकायतें, इतने हजार शिकायतें हुई दर्ज

टैग्स
सम्बंधित खबरें

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

15 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

53 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

53 minutes ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

15 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago