होम / बिजनेस / इस बार RBI की उम्मीदों पर खरा उतरा Paytm, इस काम को किया समय पर पूरा

इस बार RBI की उम्मीदों पर खरा उतरा Paytm, इस काम को किया समय पर पूरा

पेटीएम (Paytm) इस बार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरा है. क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट को लेकर आरबीआई के निर्देश का पालन करने में पेटीएम सबसे आगे रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम (Paytm) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की उम्मीदों को पूरा करने वाला काम किया है. हाल में आरबीआई ने देश के सभी बैंक और डिजिटल पेमेंट वाले थर्ड पार्टी ऐप्स जैसे क्रेड और फोनपे को क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट से जुड़ा एक नया नियम लागू किया था और इस निर्देश का पालन करने में पेटीएम सबसे आगे रहा है. तो चलिए जानते हैं क्रेडिट कार्ड से जुड़ा ये क्या नियम था और इसे कब तक लागू किया जाना था?

काफी समय से बुरा चल रहा था समय
बीते कुछ समय में पेटीएम के लिए परिस्थितियां ठीक नहीं रही हैं. यहां तक कि पेटीएम को आरबीआई के भी कुछ कड़े आदेशों का सामना करना पड़ा है, लेकिन अब वह आरबीआई की उम्मीद पर एक तरह से सबसे पहले खरा उतर रहा है. 

क्या दिया था आदेश?
आरबीआई ने फरवरी में देश के सभी बैंकों और थर्ड पार्टी ऐप्स को आदेश दिया था कि क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट सिर्फ ‘भारत बिल पेमेंट सिस्टम’ (BBPS) प्लेटफॉर्म से करें. इस नियम को लागू करने की आखिरी तारीख 30 जून 2024 थी, लेकिन देश में अभी भी कई बैंक और थर्ड पार्टी ऐप्स ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक ये सर्विस शुरू नहीं की है. 

पेटीएम पर इन बैंको के लिए शुरू हुई सर्विस
पेटीएम ने जानकारी दी है कि उसके प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट की सुविधा शुरू हो गई है, लेकिन ये अभी उन बैंकों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के लिए बीबीपीएस प्लेटफॉर्म पर मूव कर लिया है. इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra), इंडसइंड बैंक (IndusInd bank) , आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) , एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) , केनरा बैंक (Canara Bank) , बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) और फेडरल बैंक (Federal Bank) शामिल हैं.

अब तक कई ऐप्स और बैंकों ने नियम का नहीं किया पालन 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्रेड और फोनपे जैसी थर्ड पार्टी ऐप्स 30 जून बीतने के बाद भी अभी तक आईएमपीएस, एनईएफटी या यूपीआई के माध्यम से ही यूजर्स को क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट करने की सुविधा दे रहे हैं. वहीं, देश के क्रेडिट कार्ड मार्केट के लीडिंग बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने भी खुद को अभी तक बीबीपीएस पर शिफ्ट नहीं किया है. वह भी आईएमपीएस, एनईएफटी और यूपीआई पर ही निर्भर कर रहे हैं. अभी तक जिन बैंकों और ऐप्स ने इस नियम का पालन नहीं किया है, उन सभी ने आरबीआई से 90 दिन की राहत मांगी है.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

10 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

10 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

11 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

11 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

11 hours ago

बड़ी खबरें