✕

होम / बिजनेस / SBI म्‍यूचुअल फंड से इतनी रकम जुटाएगी ये टेक्‍नोलॉजी कंपनी

SBI म्‍यूचुअल फंड से इतनी रकम जुटाएगी ये टेक्‍नोलॉजी कंपनी

कंपनी ये फंड रेजिंग इसलिए कर रही है जिससे वो अपने भविष्‍य की योजनाओं, अधिग्रहण और मौजूदा चुनौतियों से निपट सके. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Nazara टेक्‍नोलॉजी आने वाले समय में एसबीआई म्‍यूचुअल फंड से 410 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. कंपनी को इसके लिए उसके बोर्ड से अप्रूवल मिल चुका है. कंपनी ये फंड इक्विटी शेयर जारी करके जुटाने जा रही है. कंपनी इसके लिए 57.4 लाख शेयर जारी करने की योजना बना रही है. इसके लिए प्रत्‍येक शेयर की कीमत 714 रुपये तय की गई है. 

किन फंड के जरिए जुटाया जाएगा निवेश? 
कंपनी ने एसबीआई म्‍यूचुअल फंड से पैसा जुटाने के लिए तीन योजनाओं का चयन किया है. इनमें एसबीआई मल्‍टीकैप फंड, एसबीआई मैग्‍नम ग्‍लोबल फंड और एसबीआई टेक्‍नोलॉजी अपॉर्चुनिटी फंड के माध्‍यम से किया जाएगा. एसबीआई मल्‍टीकैप फंड 3.32 प्रतिशत हिस्‍सेदारी के बदले में लगभग 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जबकि एसबीआई मैग्‍नम ग्‍लोबल फंड 2.29 प्रतिशत हिस्‍सेदारी के बदले में लगभग 120 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. कंपनी के लिए एसबीआई टेक्‍नोलॉजी अपॉरचुनिटी फंड 1.72 प्रतिशत हिस्‍सेदारी के बदले में शेष 90 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. अगर इसके अनुसार देखें तो एसबीआई म्‍युचूअल फंड इस कंपनी में कुल 7.83 प्रतिशत स्‍टेक लेगी.

नजारा टेक्‍नोलॉजी के पास है 750 करोड़ जुटाने की अनुमति 
नजारा टेक्‍नोलॉजी के पास अपने शेयर होल्‍डर से 750 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने का अप्रूवल है. सबसे बड़ी बात ये है कि ये कदम तब सामने आया है कि जब नजारा टेक्‍नोलॉजी जेरोधा के निखिल कामथ को 100 करोड़ रुपये के शेयर जारी कर चुकी है. इस फंड रेजिंग को उस मूव के बाद हीलिंग प्रोसेस के तौर पर देखा जा रहा है. 

किस काम में इस्‍तेमाल होगी फंड रेजिंग?
कंपनी पहले ही कह चुकी है कि वो योग्‍य संस्‍थागत प्‍लेसमेंट(qualified institutional placements) या तरजीही आवंटन (preferential allotment) के माध्‍यम से पैसा जुटाने का प्रयास करेगी. कंपनी की ओर से ये भी कहा गया है कि वो फंड रेज को कई स्‍तरों पर इस्‍तेमाल करने की योजना बना रही है. उसमें कंपनी की ग्रोथ, भविष्‍य में किए जाने वाले अधिग्रहण और मौजूदा परिस्थितियों से निपटने के लिए इस्‍तेमाल करेगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

14 hours ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

16 hours ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

16 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

1 day ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

10 hours ago