✕

होम / बिजनेस / HUL में इस पद पर नियुक्त हुए वित्‍त मंत्रालय से रिटायर्ड ये अधिकारी, मिली ये जिम्‍मेदारी 

HUL में इस पद पर नियुक्त हुए वित्‍त मंत्रालय से रिटायर्ड ये अधिकारी, मिली ये जिम्‍मेदारी 

तरुण बजाज प्रबंधन, मैनेजमेंट और पॉलिसी लागू करवाने में महारत हासिल रखते हैं. एचयूएल का मानना है कि उनका ये अनुभव HUL को आगे बढ़ने में मदद करेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत सरकार में बतौर रेवेन्‍यू सेक्रेट्री के तौर पर काम कर चुके तरुण बजाज हिंदुस्‍तान यूनिलीवर में स्‍वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्‍त हुए हैं. तरुण बजाज वो अधिकारी हैं जिन्‍होंने देश में जीएसटी को लागू करने में अहम भूमिका निभाई है. HUL बोर्ड ने अब उन्‍हें स्‍वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्‍त किया है. उनकी नियुक्ति को HUL के लिए भी महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है.

कई उपलब्धियां हैं तरुण बजाज के नाम 
तरुण बजाज हरियाणा काडर के 1988 बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं. वो वित्‍त मंत्रालय से जब रिटायर हुए उस वक्‍त वो वहां पर रेवेन्‍यू सेक्रेट्री के तौर पर काम कर रहे थे.  तरुण बजाज की सबसे बड़ी उपलब्धि देश में जीएसटी को सीमलेस तरीके से लागू करवाने की रही है. सिर्फ यही नहीं उनके कार्यकाल में भारत सरकार के कई महत्‍वपूर्ण विभागों को  डिजिटल बनाया गया. इनमें प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष कर विभाग शामिल हैं. वो रेवेन्‍यू सेक्रेट्री से पहले इकोनॉमिक अफेयर सचिव भी रह चुके हैं. उस दौरान उन्‍होंने कोविड-19 जैसी महामारी के दौर में सरकार के द्वारा चलाए गए कई रिलीफ कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया. 

HUL के नॉन एक्ज्क्यिूटिव चेयरमैन ने कही ये बात 
उनकी नियुक्ति पर HUL के नॉन एक्जिक्‍यूटिव चेयरमैन नितिन परांजपे ने कहा कि तरुण के पास देश की इकोनॉमिक परिस्थितियों की गहराई से जानकारी है और वो सरकार की महत्‍वपूर्ण योजनाओं को लागू करने में शामिल रहे हैं. उन्‍हें प्रबंधन और पॉलिसी को लागू करवाने में महारत हासिल है और ये HUL को मदद करेगी. 

क्‍या बोले तरुण बजाज? 
अपनी HUL में बतौर स्‍वतंत्र निदेशक के तौर पर हुई नियुक्ति के बाद तरुण बजाज ने कहा कि HUL ने भारत की ग्रोथ यात्रा में अपना योगदान दिया है. कंपनी की सफलता बदलते भारत के साथ खुद को नया रूप देने के प्रयासों को दिखाती है. उन्‍होंने  कहा कि मैं HUL में बतौर स्‍वतंत्र निदेशक ज्‍वॉइन करते हुए गौरवांवित महसूस कर रहा हूं और अपनी नई भूमिका के लिए उत्‍सुक हूं. तरुण बजाज ने स्‍नातक की पढ़ाई दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से की है.उन्‍होंने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया और लंदन स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स से एमएससी किया है. 

ये भी पढें : 2023 तक 5G यूजरों की संख्‍या बनाएगी नया रिकॉर्ड, कई देशों की जनसंख्‍या से है ज्‍यादा
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

18 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago