होम / बिजनेस / Google इंजीनियर ने क्रिप्‍टोकरेंसी में गंवा दिए इतने लाख, लेकिन अब भी कर रहा है निवेश 

Google इंजीनियर ने क्रिप्‍टोकरेंसी में गंवा दिए इतने लाख, लेकिन अब भी कर रहा है निवेश 

इतने लाख रूपये गंवाने के बाद भी ये शख्‍स आज भी उसमें निवेश कर रहा है. इनका कहना है कि मेरी समझ ये रही है कि इसमें उधार लिए पैसे को कभी निवेश न करें. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया की नामी कंपनी Google में काम करने वाले एक इंजीनियर ने क्रिप्‍टोकरेंसी में 67 लाख रुपये गंवा दिए. 22 साल के इस युवा ने युवावसथा से पहले ही निवेश करना शुरू कर दिया था. लेकिन इस युवा गूगल टेकी ने बताया कि इसने मार्जिन पर क्रिप्‍टो में निवेश करके उन्‍हें 67 लाख रुपये का नुकसान हो गया. हालांकि बावजूद इसके वो अभी भी निवेश कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि इस घटना से उन्‍हें काफी कुछ सीखने को मिला है. 

आखिर कब हुआ ये नुकसान? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Google के इस 22 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को नुकसान नवंबर 2021 से लेकर अक्‍टूबर 2022 के बीच हुआ. उनके इस 67 लाख रुपये के नुकसान में उनके मूल 24 लाख रुपये और 41 लाख रुपये का अनुमानित लाभ शामिल है.  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस युवा ने बिटकॉइन और एथेरियम में कोई 33 लाख रुपये का निवेश किया है. सिर्फ इनमें ही नहीं उसने शीबा इनु और डॉगक्‍वॉइन जैसी altcoin में निवेश किया है. लेकिन जैसे ही कीमत गिरी उन्‍होंने तकनीकी विशेषज्ञ से उधार लिए 12 लाख रुपये से ये और खरीदने का फैसला किया है. 

42 लाख रुपये तक पहुंच गई थी कीमत 
मीडिया‍ रिपोर्ट ये भी कहती है कि बीच में कुछ समय  के लिए जब बिटकॉइन की कीमत बढ़ गई थी उस वक्‍त निवेश की गई राशि की कीमत 42 लाख रुपये तक पहुंच गई थी. लेकिन उसके बाद 2021 के आखिरी में क्रिप्‍टो में गिरावट आनी शुरू हुई और 2022 जून तक वो गिरकर शीर्ष पर पहुंच गई. उस वक्‍त कीमत 70 प्रतिशत से ज्‍यादा गिर गई थी. 

अभी भी कर रहे हैं क्रिप्‍टो में निवेश 
मीडिया रिपोर्ट कहती है कि इस नुकसान का इस 22 साल के युवा को कोई अफसोस नहीं है. उन्‍होंने कहा कि वो उधार ली गई धनराशि का निवेश कर रहे थे तो ऐसे में उनका नुकसान काफी ज्‍यादा बढ़ गया था. हालांकि वो अभी भी क्रिप्‍टो में निवेश कर रहे हैं. वो बिटकॉइन और एथेरियम से जुड़े हुए हैं. हालांकि उन्‍होंने उन क्षेत्रों को छोड़ दिया है जिन पर विश्‍वास कम हो. वो कहते हैं कि ऐसा नहीं मेरा क्रिप्‍टो में विश्‍वास खत्‍म हो गया हो, मैं आज भी उसमें विश्‍वास करता हूं. हालांकि उनका कहना है कि कई सारे altcoin जोखिम भरे हो सकते हैं. अब मैं उनमें पैसा लगाने से बचता हूं. इस पूरे हादसे के बाद वो कहते हैं कि मैंने इस घटना से जो सीखा है वो ये है कि बाजार में हमेशा अपने पैसे का निवेश करें. उधार लेकर निवेश न करें. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

1 day ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

1 day ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

16 hours ago