होम / बिजनेस / इस शख्‍स को मिली UIDAI की कमान, इससे पहले निभा चुके हैं कई अहम जिम्‍मेदारी 

इस शख्‍स को मिली UIDAI की कमान, इससे पहले निभा चुके हैं कई अहम जिम्‍मेदारी 

UIDAI की जिम्‍मेदारी मिलने से पहले ये शख्‍स एक्सिस बैंक में कई अहम मदों पर काम कर चुके हैं. एक्सिस बैंक से पहले ये शख्‍स क्रेडिट सुइश में भी रह चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आधार कार्ड बनाने से लेकर उसके संचालन और देखभाल का का काम करने वाली संस्‍था UIDAI (Unique Identification Authority of India) के अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी नीलकंठ मिश्रा को दे दी गई है. नीलकंठ मिश्रा को केन्‍द्र सरकार ने अंशकालिक अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है. उन्‍हीं के साथ दो अन्‍य नियुक्‍तियां भी की गई हैं. ये नियुक्तियां सदस्‍यों के स्‍तर पर की गई हैं. इस पद पर नियुक्‍त होने से पहले नीलकंठ मिश्रा एक्सिस बैंक में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं. 

उन्‍हें देखनी होगी ये जिम्‍मेदारी 
केन्‍द्र सरकार ने उन्‍हें UIDAI के अस्‍थाई अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी के साथ-साथ एक आधार कार्ड बनाने वाली नोडल एजेंसी के चेयरमैन की भी जिम्‍मेदारी दी है. नीलकंठ मिश्रा इससे पहले एक्सिस बैंक में चीफ इकोनॉमिस्‍ट और एक्सिस कैपिटल के हेड ग्‍लोबल रिसर्च की जिम्‍मेदारी देख चुके है. इससे पहले मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के डॉयरेक्‍टर नीलेश शाह और आईआईटी दिल्‍ली के एसोसिएट प्रोफेशर मौसम को अंशकालिक सदस्‍यों के रूप में चुना गया है. ये सभी नीलकंठ मिश्रा के साथ काम करेंगे. इन तीनों नियुक्तिओं का कार्यकाल तीन साल होगा या 65 साल की उम्र होने पर कार्यकाल समाप्‍त हो जाएगा.  

कहां-कहां जिम्‍मेदारी निभा चुके हैं नीलकंठ मिश्रा? 
UIDAI में अस्‍थाई अध्‍यक्ष के रूप में चुने जाने से पहले नीलकंठ मिश्रा एक्सिस बैंक में चीफ इकोनॉमिस्‍ट और वैश्विक अनुसंधान प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं. उससे पहले वो दो दशक तक क्रेडिट सुईश में भी काम कर चुके हैं. क्रेडिट सुइश में वो APAC स्‍ट्रैटजी के को हेड और भारत को लेकर बनाई जाने वाली रणनीति के प्रमुख के तौर पर काम कर चुके हैं. उन्‍होंने आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएट किया है. 

सरकार की कई समितियों में कर चुके हैं काम 
मीडिया रिपोर्ट कहती है कि LinkedIn पर मौजूद जानकारी के अनुसार वो इससे पहले सरकार की कई समितियों में प्रमुख के तौर पर काम कर चुके हैं. नीलकंठ मिश्रा 15 वे वित्‍त आयोग की इकोनॉमिक एडवाइजरी कमिटी के सदस्‍य के तौर पर भी काम कर चुके हैं. वो सरकार की पीएलआई(प्रोडक्‍शन लिंक इंसेंटिव स्‍कीम) के बड़े समर्थक रहे हैं. 

क्‍या है यूएडीआईए (UIDAI)
UIDAI की स्‍थापना सरकार ने 12 जुलाई 2016 को की थी. इस स्‍कीम का मकसद सरकार की वित्‍तीय या अन्‍य सब्सिडी, सरकार की सेवाओं की सही डिलीवरी के लिए एक यूनीक आईडेंटीफिकेश नंबर के साथ काम करना है, जिसमें देश के हर नागरिक को उसके बॉयोमैट्रिक के आधार पर एक यूनिक नंबर जारी किया जाता है. इसे आधार नाम दिया गया है. इसकी देखभाल एक प्राधिकरण करता है, इसमें एक अध्‍यक्ष, दो अंशकालिक सदस्‍य और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी शामिल हैं. जो प्राधिकरण के सदस्‍य सचिव भी हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago