होम / बिजनेस / PayU इंडिया में इस अधिकारी का हुआ प्रमोशन, अब सौंपी गई ये जिम्‍मेदारी 

PayU इंडिया में इस अधिकारी का हुआ प्रमोशन, अब सौंपी गई ये जिम्‍मेदारी 

कंपनी का मानना है कि भारत में उसके लिए काम करने के लिए कई महत्‍वपूर्ण अवसर पैदा होने वाले हैं उनके लिए विशेष रणनीति की जरूरत होगी, जो बनर्जी बनाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रोसेस के मालिकाना हक वाली कंपनी PayU ने अपने सीईओ अनिर्बान मुखर्जी को नई जिम्‍मेदारी से नवाजा है. कंपनी ने अब उन्‍हें PayU इंडिया के सीईओ से PayU वैश्विक सीईओ की भूमिका में पदोन्‍नत किया है. इस नियुक्ति के बाद वो अब सीधे प्रोसेस और नैस्‍पर्स अंतरिम सीईओ एर्विन तू को रिपोर्ट करेंगे. उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब कंपनी आने वाले समय में भारत के बाजार में लिस्‍ट होने की तैयारी कर रही है. 

इस फैसले की टाइमिंग है बेहद दिलचस्‍प 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले की टाइमिंग पर अगर नजर डालें तो समझ में आता है कि ये बेहद दिलचस्‍प टाइमिंग है. कुछ महीने पहले ही नीदरलैंड स्थित निवेश फर्म ने घोषणा की थी कि पेयू अपने कारोबार का एक हिस्‍सा इजराइल की एक कंपनी रैपिड को 610 मिलियन डॉलर में बेच रहा है. कंपनी का ये निर्णय PayU ने अपनी ग्‍लोबल पेमेंट संगठन को बेचने की घोषणा की है जो लैटिन अमेरिका, मध्‍य और पूर्वी यूरोप और अफ्रीका के 30 से ज्‍यादा देशों में वैश्विक व्‍यापारियों के लिए ई-कॉमर्स की सुविधा मुहैया कराती है. 

क्‍या बोले अंतरिम सीईओ? 
कंपनी के अंतरिम सीईओ एर्विन तू ने उनके प्रमोशन पर कहा कि अब जबकि भारत में कारोबार करने के लिए सही समय है तो ऐसे में अनिर्बान को PayU की जिम्‍मेदारी देखनी है. उन्‍होंने कहा कि डिजिटल पेट इंडस्‍ट्री में इनोवशन और लगातार बढ़ते रेग्‍यूलेशन से काफी बदलाव आ रहा है. इसमें हम ये मानकर चल रहे हैं कि PayU के अगले चरण के विकास के लिए हमारे सामने कई चुनौतियां आने वाली हैं. 

6-6.5 बिलियन को लेकर काम कर रही है कंपनी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, PayU आने वाले वर्षों में भारत के बाजार में सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही है. यही नहीं कंपनी आने वाले दिनों में अपने रेवेन्‍यू को 6 से 6.5 बिलियन डॉलर तक लेकर जाने की तैयारी कर रही है. इससे पहले 2022 में कंपनी नायका के पूर्व सीएफओ अरविंद अग्रवाल को अपना सीएफओ नियुक्‍त कर चुकी है. यही नहीं भारत सरकार की डिजिटल भारत योजना और आरबीआई की आगे के रेग्‍यूलेशन की तैयारी इस फिनटेक कंपनी को देश के बाहर भी काम करने में एक अहम भूमिका निभा सकती है. मुखर्जी ने कहा कि हम अपने लक्ष्‍य तक पहुंचने के लिए प्रोसेस और एर्विन के साथ मिलकर काम करेंगे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

4 minutes ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

32 minutes ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

1 hour ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

1 hour ago

Piramal Alternatives ने JRG Automotive में लगाए 125 करोड़ रुपये, मैन्युफैक्चरिंग विस्तार को मिलेगी रफ्तार

कंपनी ने बताया कि नई पूंजी का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने और रणनीतिक विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में किया जाएगा.

2 hours ago

बड़ी खबरें

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

1 hour ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

4 minutes ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

32 minutes ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

1 hour ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

2 hours ago