✕

होम / बिजनेस / होली से पहले HUL कर्मचारियों के लिए आई निराश करने वाली खबर, क्‍या सच में होगा Layoff ?

होली से पहले HUL कर्मचारियों के लिए आई निराश करने वाली खबर, क्‍या सच में होगा layoff ?

कंपनी का मानना है कि उसके इस कदम से मुनाफे में इजाफा होगा. कंपनी ने डीमर्जर करने का जो निर्णय लिया है वो 2025 तक पूरा होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल जनवरी से लेकर अब तक कई ऐसी कंपनियां हैं जो कॉस्‍ट कटिंग के नाम पर हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्‍ता दिखा चुकी हैं. अब ऐसी ही खबर दुनिया की नामी प्रोडक्‍ट बनाने वाली कंपनी HUL(Hindustan Uniliver) से सामने आई है. कंपनी कास्‍ट कटिंग के लिए एक ऐसा कार्यक्रम शुरू करने जा रही है जिसका असर दुनिया में हर जगह काम करने वाले उसके कर्मचारियों पर पड़ने की उम्‍मीद है. इस प्रोग्राम से 7500 कर्मचारी तक प्रभावित हो सकते हैं. 

आखिर क्‍या है ये कार्यक्रम?  
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी यूनिलीवर आने वाले समय में अपने आईसक्रीम कारोबार को अलग करने की तैयारी कर रही है. HUL इसे नई कंपनी बनाकर अलग करना चाह रही है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि वो अपने आईसक्रीम कारोबार का डीमर्जर जल्‍द ही शुरू कर देगी और ये 2025 तक पूरा भी हो जाएगा. यूनिलीवर मैग्‍नम और बेन एंड जेरी जैसी आईसक्रीम बनाती है. कंपनी का मानना है कि इस डीमर्जर से उसे अपने मुनाफे को सुधारने में मदद मिलेगी. यूनिलीवर का ये भी मानना है कि इस बदलाव के बाद वो अपने कारोबार को लेकर ज्‍यादा फोकस कर पाएगी. 

अगले तीन साल में कंपनी का ये है लक्ष्‍य 
कंपनी ने आने वाले सालों में अपनी लागत में बड़ी कमी करने की तैयारी की है. कंपनी का लक्ष्‍य है कि वो आने वाले तीन साल में 80 करोड़ यूरो 86.9 करोड़ डॉलर की बचत होने का अनुमान है. इस कार्यक्रम के कारण ही दुनियाभर में कंपनी के 7500 कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो ये यूनिलीवर की वर्कफोर्स का 1.2 प्रतिशत होगा. 

कितना रहा था कंपनी का मुनाफा 
यूनीलीवर के मुनाफे पर नजर डालें तो अक्‍टूबर से दिसंबर तक की तिमाही में कंपनी का मुनाफा ज्‍यादा नहीं रहा था. दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2519 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2505 करोड़ रुपये रहा था. पहले के मुकाबले इसमें 0.55 प्रतिशत का ही इजाफा देखने को मिला था. वहीं अगर रेवेन्‍यू की बात करें तो दिसंबर तिमाही में 0.38 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 14928 करोड़ रुपये रहा. जो पिछले साल 14986 करोड़ रहा था. 

ये भी पढ़ें: एल्विश यादव की इस सलाह के बाद कह रहे हैं निवेशक, अपना तो डूबे सनम हमें भी ले डूबे
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

14 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

15 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

15 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

18 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

15 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

20 hours ago