होम / बिजनेस / Wipro के बोर्ड में शामिल हुआ ये नया चेहरा, इंडिपेंडेंट डॉयरेक्‍टर के रूप में हुई नियुक्ति

Wipro के बोर्ड में शामिल हुआ ये नया चेहरा, इंडिपेंडेंट डॉयरेक्‍टर के रूप में हुई नियुक्ति

Wipro ने अपने बोर्ड में जिस शख्‍स को शामिल किया है वो बैंकिंग और इंश्‍योरेंस के सेक्‍टर में 30 साल का अनुभव रखता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Infosys और Wipro दो ऐसे नाम हैं, जिनसे इस साल में अब तक कई लोगों के इस्‍तीफे हो चुके हैं. लेकिन इस बीच अब खबर ये आई है कि विप्रो (Wipro) में नए डॉयरेक्‍टर की नियुक्ति हुई है. कंपनी ने एन एस कानन को नया इंडिपेंडेंट डॉयरेक्‍टर नियुक्‍त किया है. एन एस कानन को फाइनेंशियल सर्विसेज का 30 साल से ज्‍यादा का अनुभव है. वो हाल ही में आईसीआईसीआई प्रूडेंसियल लाइफ इंश्‍योरेंस के एमडी और सीईओ के पद से सेवानिवृत्‍त हुए हैं. 

उनकी नियुक्ति पर क्‍या बोले Wipro के चेयरमैन 
Wipro के चेयरमैन रीसद प्रेमजी ने उनकी नियुक्ति पर कहा कि कानन के हमारे बोर्ड में आने पर हमें बेहद खुशी हो रही है. कानन फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्‍ट्री के पुराने जानकार रहे हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि मुझे पूरा विश्‍वास है कि उनके अनुभव का लाभ Wipro को हर क्षेत्र में मिलेगा. अब वो भले ही लीडरशिप के क्षेत्र में हो, अनुभव के क्षेत्र में हो, फाइनेंस हो, स्‍ट्रैटजी हो, गवर्नेंस हो या रिस्‍क मैनेजमेंट हो. उन्‍होंने कहा कि कानन हमारे बोर्ड में स्‍वतंत्र डॉयरेक्‍टर के तौर पर काम करेंगे. उनके पास बैंकिंग और इंश्‍योरेंस का 30 साल का अनुभव है. 

नियुक्ति पर क्‍या बोले कानन
विप्रो में बतौर स्‍वतंत्र निदेशक नियुक्‍त हुए एन एस कानन ने कहा कि मैं विप्रो के बोर्ड में शामिल होकर बेहद खुश हूं. मैं जिस कंपनी से जुड़ने जा रहा हूं उसका टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में अपना एक सम्‍मान है और उसके पास कई नामी ग्राहक भी हैं. मैं अपनी पूरी ऊर्जा के साथ इसकी ग्रोथ और विकास में योगदान देने को लेकर उत्‍साहित हूं. 

कानन निभा चुके हैं कई जिम्‍मेदारियां 
एन एस कानन इससे पहले आईसीआईसीआई में कई अहम जिम्‍मेदारियां निभा चुके हैं. वो आईसीआईसीआई बैंक में एक्जिक्‍यूटिव डॉयरेक्‍टर और सीएफओ जैसी जिम्‍मेदारियों को भी निभा चुके हैं. वो आईसीआईसीआई ग्रुप में चेयरमैन/ नॉन एक्‍जीक्‍यूटिव डॉयरेक्‍टर की भूमिका भी निभा चुके हैं .कानन इससे पहले आरबीआई और भारत सरकार के द्वारा बनाई गई कई एजेंसियों में भी सीनियर पदों पर रह चुके हैं. वो इससे पहले आईआरडीए के द्वारा बनाई गई इंश्‍योरेंस एडवाइजरी कमिटी के भी सदस्‍य रह चुके हैं. कानन एनआईटी से मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री ले चुके हैं. वो आईसीएफएआई से चॉर्टेड फाइनेंसियल एनॉलिस्‍ट की डिग्री भी ले चुके हैं.

 Twitter और Facebook के मालिक में होगा बाक्सिंग मुकाबला


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

14 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

16 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

18 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

22 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

16 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

11 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

14 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

14 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago