होम / बिजनेस / छप्परफाड़ रिटर्न देने वाले इस Stock में अभी और बची है जान, मिली Buy रेटिंग

छप्परफाड़ रिटर्न देने वाले इस Stock में अभी और बची है जान, मिली Buy रेटिंग

मुंबई की टायर और ट्यूब बनाने वाली कंपनी ने पिछले 10 सालों में 1,360 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में कब कौनसा शेयर आसमान छू जाए और कौनसा आसमान से जमीन पर आ जाए नहीं कहा जा सकता. मार्केट एक्सपर्ट्स के बीच इस समय मुंबई की एक कंपनी का शेयर काफी चर्चा में है. इस स्टॉक ने अपने लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. पिछले 10 सालों में यह 1,360 प्रतिशत से ज्यादा तक चढ़ गया है. 

टायर बनाती है कंपनी
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीआईएल) टायर और ट्यूब बनाने वाली कंपनी है. इसका शेयर इस समय 1,984.30 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके 52-वीक के हाई लेवल 2,450 से कुछ कम है, लेकिन 52-वीक के लो लेवल 1,796.30 रुपए से ज्यादा. एक्सपर्ट्स को इस शेयर में अभी और संभावनाएं नजर आ रही हैं. ICICI सिक्योरिटीज ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि भारत में ऑफ-हाइवे टायर (ओएचटी) के निर्यात में बीआईएल का रिवेन्यु शेयर अगली कुछ तिमाहियों में 50 प्रतिशत पर वापस आ जाएगा. ब्रोकरेज फर्म ने इस BIL के शेयर को 'Buy' रेटिंग दी है.

इस पर है मेन फोकस
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज टायर, ट्यूब और टायर फ्लैप प्रदान बनाती है. इसके अलावा, ऑफ-हाइवे टायर (OHT) की एक सीरीज भी तैयार करती है. ये टायर मुख्य रूप से एग्रीकल्चरल, इंडस्ट्रियल और कंस्ट्रक्शन, अर्थमूवर और पार्ट, माइनिंग, फॉरेस्ट्री, लॉन और गार्डन और अन्य सभी प्रकार के टेरेन व्हीकल्स में इस्तेमाल किए जाते हैं. भारत का OHT पिछले साल अक्टूबर में 130 मिलियन डॉलर के निचले स्तर था, जो दिसंबर में बढ़कर 152 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया. इसमें कृषि से जुड़े कामों में इस्तेमाल होने वाले टायरों का योगदान काफी ज्यादा रहा. ऐसे में बीआईएल के शेयरों में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है. 

इतना रखा है टारगेट प्राइज
ICICI सिक्योरिटीज ने प्रति शेयर 2,378 रुपए के टारगेट प्राइज के साथ इस स्टॉक को बाय रेटिंग दी है, यानी इसमें अभी भी निवेश का मौका बन रहा है. बता दें कि मल्टीबैगर रिटर्न देने के बाद कंपनी ने अपने निवेशकों को डिविडेंड का भी तोहफा दिया है. कंपनी ने कुछ वक्त पहले एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि बोर्ड ने प्रति इक्विटी शेयर 4 रुपए का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला लिया है. 30 दिनों के भीतर पात्र शेयरधारकों के खाते में डिविडेंड राशि जमा हो जाएगी.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

14 minutes ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

36 minutes ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

1 hour ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

2 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

4 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

2 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

14 minutes ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

36 minutes ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.