होम / बिजनेस / मल्टीबैगर ने 1 लाख को बनाया 1 करोड़, 4 रुपए से हुई थी शुरुआत आज 540 है कीमत!
मल्टीबैगर ने 1 लाख को बनाया 1 करोड़, 4 रुपए से हुई थी शुरुआत आज 540 है कीमत!
स्टॉक ने पिछले 6 सालों के दौरान लगभग 8,933.34% जितने शानदार मल्टीबैगर रिटर्न्स प्रदान किये हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
जब भी मल्टीबैगर शेयरों की बात होती है तो आपने 200% या फिर 300% रिटर्न प्रदान करने वाले शेयरों के बारे में भी सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे शेयर के बारे में सुना है जिसने अपने इन्वेस्टर्स को लगभग 9000% के रिटर्न्स प्रदान किए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको ऐसे ही एक शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं.
क्या करती है कंपनी?
हम Praveg के बारे में बात कर रहे हैं. Praveg ईको-फ्रेंडली लग्जरी हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है. इस कंपनी के रिजोर्ट काफी खुबसूरत और विदेशी जगहों पर भी मौजूद हैं. इतना ही नहीं, कंपनी के रिजोर्टों का काफी बेहतरीन सांस्कृतिक इतिहास भी है. कंपनी के टेंट ऐसी जगहों पर भी मौजूद हैं जहां इमारतों को बनाया नहीं जा सकता और इस एक वजह से कंपनी को अपने कारोबार को बढ़ाने में काफी मदद मिली है.
1 लाख बने 1 करोड़
BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) द्वारा प्रदान किये जाने वाले डेटा की मानें तो स्टॉक ने पिछले 6 सालों के दौरान लगभग 8,933.34% जितने शानदार मल्टीबैगर रिटर्न्स प्रदान किये हैं. अक्टूबर 2018में इस स्टॉक की कीमत लगभग 4 रुपए प्रति शेयर हुआ करती थी लेकिन फिलहाल यह कीमत 542 रुपए प्रति शेयर की कीमत तक जा पहुंची है. इससे हमें यह भी पता चलता है कि अगर किसी व्यक्ति द्वारा इस शेयर में आज से 6 साल पहले 1 लाख रूपए इन्वेस्ट किये होते तो आज उस व्यक्ति की इन्वेस्टमेंट 1 करोड़ रुपए बन गए होते. इसके साथ ही कंपनी ने कई सालों के दौरान भी लगातार इक्विटी पर 40% की इक्विटी प्रदान किया है और कंपनी के नेट प्रॉफिट भी लगभग 33.63 प्रतिशत के आस पास है.
कंपनी का प्रदर्शन
पिछले साल कंपनी ने अपने प्रॉफिट में 33% वृद्धि की जानकारी दी थी, जिसके बाद कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 28 करोड़ रुपयों पर पहुंच गया था. इतना ही नहीं अगर पिछले साल कंपनी की कमाई की तुलना वित्त वर्ष 22 से करें तो कंपनी की कमाई में लगभग 87% की वृद्धि देखने को मिली है. वित्त वर्ष 22 कमें कंपनी की कमाई 45 करोड़ रुपये हुआ करती थी और वित्त वर्ष 23 के दौरान यह 84 करोड़ रुपए पर पहुंच गई थी.
यह भी पढ़ें: Israel हमारी चाय ज्यादा नहीं पीता, तो फिर युद्ध से क्यों डरे हैं Tea Exporters?
टैग्स