होम / बिजनेस / कमाई के इस मॉडल ने कई और राज्‍यों को दिखाई राह, हर कोई हो सकता है मालामाल

कमाई के इस मॉडल ने कई और राज्‍यों को दिखाई राह, हर कोई हो सकता है मालामाल

केरल सरकार ने अपने सिर्फ 9 गेस्‍ट हाउसों को आम जनता के लिए खोल दिया और उसमें ऑनलाइन तरीके से बुकिंग की सुविधा दे दी. जो जनता को बहुत पसंद आई और योजना हिट हो गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

PWD गेस्‍ट हाउस यानी लोक निर्माण विभाग के वो सरकारी गेस्‍ट हाउस जो किसी भी राज्‍य में कई जगह होते हैं और वहां अक्‍सर सरकारी अधिकारी या वीआईपी रूकते जब वो वहां के दौरे पर होते हैं. इनकी बनावट और लोकेशन इतनी बेहतर होती है कि कई बार तो ये फाइव स्‍टार होटलों को भी पीछे छोड़ देते हैं. इनमें रूकने के लिए कई बार अक्‍सर लोग कोशिश तो करते हैं लेकिन रूक नहीं पाते हैं. लेकिन अब केरल सरकार ने अपने एक आईडिया से ये साबित कर दिया है कि इनसे भी जबर्दस्‍त तरीके से पैसा कमाया जा सकता है. केरल सरकार ने इन्‍हें आम लोगों के लिए  किराए पर लगाकर अपने रेवेन्‍यू में वो ग्रोथ दर्ज की है जिसके बारे में आप सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे. 

 54 प्रतिशत तक बढ़ गया रेवेन्‍यू 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वहां के पर्यटन मंत्री मोहम्‍मद रियास का कहना है कि इस साल इनके रेवेन्‍यू में 54 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है. उनका कहना है कि सरकार ने इस योजना को फिर से शुरू करने का वर्ष 2021 में निर्णय लिया था. सरकार ने इस चरण में अपने सिर्फ 9 गेस्‍ट हाउसों को शामिल किया था. पिछले साल के मुकाबले इसकी आमदनी 54 प्रतिशत बढ़कर 6.32 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 

कैसे होती है इनमें बुकिंग 
केरल सरकार ने इसके लिए बड़ा ही एडवांस सिस्‍टम बनाया हुआ है. कोई भी आम आदमी इनमें आनॅलाइन तरीके से बुकिंग करा सकता है. सरकार की ओर से निर्देश दिया गया है कि इसकी चेक इन और चेक आउट के समय को सख्‍त तरीके से फॉलो किया जाए, जिससे किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े. वर्ष 2022-23 में इसमें कुल 1.08 लाख बुकिंग की गई, जोकि पिछले साल से 57 फीसदी ज्‍यादा है. सरकार के इस मॉडल को भी जनता ने हाथों हाथ लिया और सरकार को रेवेन्‍यू हासिल हो गया. 

अन्‍य राज्‍यों के लिए भी है ये लर्निंग मॉडल 
केरल सरकार के इस प्रयोग को जो सफलता मिली है उसने कई और राज्‍यों के लिए रेवेन्‍यू जनरेशन का मॉडल सामने रख दिया है. विशेषतौर पर पहाड़ी राज्‍यों में PWD गेस्‍ट हाउस बेहतर लोकेशन में होते हैं तो ऐसे में वहां भी ये आईडिया बेहतर तरीके से काम कर सकता है. आपको ये भी बता दें कि केरल में किन गेस्‍ट में रूकने में लोगों ने ज्‍यादा दिलचस्‍पी दिखाई. उनमें त्रिवेन्‍द्रम का थाईकौड, कोझिकोड और मुन्‍नार के रेस्‍ट हाउसों को लोगों ने ज्‍यादा पसंद किया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

9 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

9 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

11 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

12 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

13 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

9 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

9 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

11 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

15 hours ago