होम / बिजनेस / भारत-अमेरिका के बीच सुलझ गया सालों पुराना विवाद, इस तरह बनी सहमति
भारत-अमेरिका के बीच सुलझ गया सालों पुराना विवाद, इस तरह बनी सहमति
भारत और अमेरिका के बीच हुई वार्ता में इस मामले को सुलझा लिया गया. ये पूरा विवाद WTO से जुड़ा हुआ था.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
जी-20 की मीटिंग में किन मामलों को लेकर सहमति बनेगी ये तो अभी तय नहीं है, लेकिन भारत और अमेरिका के बीच कई साल पुराने विवाद का समाधान हो गया है.दोनों देशों के बीच एक ट्रेड डील की सातवीं और आखिरी पेमेंट को लेकर चला आ रहा विवाद पूरी तरह से खत्म हो गया है. दोनों देशों की ओर से कल रात हुई मीटिंग के बाद ये विवाद खत्म हुआ है.
आखिर क्या है ये पूरा विवाद?
दरअसल ये पूरा विवाद वर्ष 2011 में शुरू हुआ था. इस विवाद के तहत उस वक्त भारत ने अमेरिका से बर्ड फ्लू के कारण चिकन और अंडे मंगाना बंद कर दिया था. ये रोक 19 जुलाई 2011 को लगाई गई थी. इसके बाद 6 मार्च 2012 को WTO में याचिका दायर कर दी गई थी. इस साल जून में जब पीएम मोदी अमेरिका गए थे तो सात में से 6 विवादों का निपटारा हो गया था. लेकिन एक रह गया था. अब कल रात हुई बातचीत में उस एक विवाद का भी निपटारा हो गया है.
दोनों देशों के बीच होता है बड़ा कारोबार
अमेरिका और भारत के बीच कारोबार एक नए दौर में पहुंच गया है. अमेरिका और भारत के बीच कारोबार 2022-23 में 7.65 फीसदी बढ़कर 12855 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है. 2021-22 में ये आंकड़ा 11950 करोड़ था. 20-21 में ये आंकड़ा 8051 करोड़ डॉलर पर था. आने वाले सालों में ये कारोबार और बढने की उम्मीद है. दोनों देशों के बीच नए क्षेत्रों में भी कारोबार बढ़ाने को लेकर लगातार बातचीत चल रही है.
G-20 समिट से पहले हुआ विवाद का निपटारा
इस पूरे विवाद का निपटारा जी-20 मीटिंग से पहले देर रात पीएम आवास पर हुई मीटिंग में हुआ. जहां दोनों देशों के बीच इस विवाद की सातवीं किश्त को लेकर समाधान हो गया. अमेरिका से आने के बाद जो बाइडेन सीधे पीएम आवास पहुंचे थे और दोनों देशों के बीच बातचीत में हुआ.
टैग्स