होम / बिजनेस / 2023 में पर्यटन सेक्‍टर के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी, हुआ इतना इजाफा 

2023 में पर्यटन सेक्‍टर के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी, हुआ इतना इजाफा 

पर्यटन सेक्‍टर की इस ग्रोथ में भारत के हेल्‍थ सेक्‍टर ने अहम भूमिका निभाई है. इसने मेडिकल टूरिज्‍म को बढ़ावा देने का काम किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में साल की शुरुआत में भले ही अच्‍छी खबरें न आई हों और महंगाई छाई रही हो लेकिन पर्यटन को लेकर जो आंकड़े अब आए हैं वो बताते हैं कि देश में इस साल पर्यटन में जबरदस्‍त बढ़ोतरी हुई है. एक आंकड़े के अनुसार देश में इस साल में पर्यटन में 44 प्रतिशत का सालाना उछाल देखने को मिला है. इसके पीछे बढ़ी हुई आय खर्च करने पर अधिक वक्‍त देने को इसकी प्रमुख वजह बताया जा रहा है. 

क्‍या बताता है फाउंडिड का सर्वे? 
इससे पहले मॉन्स्टर एपैक और मी के नाम से जानी जाने वाली सर्वे कंपनी को फाउंडिट का सर्वे कई नई जानकारियों को सामने रखता है. इसी संस्‍था ने देश के पर्यटन सेक्‍टर को लेकर ये सर्वे किया है. ये सर्वे बताता है कि 2019 में पर्यटन क्षेत्र में 16 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली थी. लेकिन उसके बाद पैदा हुए हालातों में इसमें 2020 में 47 प्रतिशत की नौकरी में गिरावट देखने को मिली, इसी तरह से 2021 में 27 प्रतिशत तक नौकरी में कमी देखने को मिली, इसके बाद पैदा हुए देश-विदेश की यात्रा पर प्रतिबंधों और लॉकडाउन के कारण ये सेक्‍टर बुरी तरह प्रभावित हुआ. लेकिन कोविड की समाप्ति पर उद्योग ने 2022 में 3% की नौकरी में बढ़ोतरी देखने को मिली. 

क्‍या बोले सर्वे कंपनी के सीईओ? 
फाउंडिट के CEO शेखर गरिसा ने कहा, ‘यात्रा और पर्यटन उद्योग ने पैंडेमिक के बाद एक बड़े उत्तराधिकारी की तरह वापसी की है, इसमें सरकार की ओर से किए गए प्रयासों की अहम भूमिका रही है. यही नहीं भारत ने पर्यटन निर्माण परियोजनाओं के लिए 100% FDI की अनुमति देकर भी अपने दरवाजे खोल दिए हैं और G20 समिट में भाग लेने से देश सस्‍टेनेबल पर्यटन को और भी बढ़ावा दिया है. खासकर, AI और AR/VR जैसी नई तकनीकों ने इसे बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है. इस पूरे क्षेत्र के विकास की कुंजी ये है कि ऐसे उच्च वृद्धि संभावित क्षेत्रों पर ध्‍यान केन्द्रित किया जाए जो आगे चलकर इसे आगे बढ़ाने में मदद करें इनमें स्वास्थ्य, साहस, प्रतिस्थायीता, और सांस्कृतिक पर्यटन जैसे क्षेत्र शामिल हैं. 
इन शहरों में ज्‍यादा देखने को मिली मांग
फाउंडिट के डेटा के अनुसार, यात्रा और पर्यटन उद्योग में जिन क्षेत्रों की मांग सबसे ज्‍यादा रहती है उनमें कुछ प्रमुख क्षेत्र हैं. इनमें सेल्स और व्यापार विकास (कुल मांग का 23% हिस्सा), इंजीनियर्स - सॉफ़्टवेयर, इलेक्ट्रिकल (कुल मांग का 12% हिस्सा) और मार्केटिंग और संचालन (कुल मांग का 8% हिस्सा),  शेफ (कुल मांग का 5% हिस्सा) और मेडिकल प्रतिनिधिता (कुल मांग का 5% हिस्सा) भी कुल मांग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे. यात्रा और पर्यटन के लिए ऑनलाइन हायरिंग मांग में टियर 2 सेक्‍टरों ने अगस्‍त में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की है.

जिन टॉयर 2 शहरों में यात्रा और पर्यटन उद्योग में ज्‍यादा नौकरी के अवसर देखने को मिले उनमें जयपुर (34%), अहमदाबाद (33%), और चंडीगढ़ (33%) ने अगस्त 2023 में अगस्त 2022 के मुकाबले ज्‍यादा ग्रोथ देखने को मिली. इसके बाद बड़ौदा (25%) और कोयंबटूर (25%) इस सूची में शामिल हैं. इसके पीछे की वजह इन शहरों में बेहतरीन प्रतिभाओं के साथ उन्‍हें प्रशिक्षित करने वाले संस्‍थानों की भूमिका शामिल हैं. इसके अलावा दिल्ली (34%) ने नौकरी की पोस्टिंग के संदर्भ में मेक्सिमम वृद्धि का प्रदर्शन किया, जिसके बाद कोलकाता (21%), चेन्नई (19%), हैदराबाद (8%) और मुंबई (5%) बढ़ोतरी देखने को मिली. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

4 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

5 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

6 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

6 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

5 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

4 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

8 hours ago