✕

होम / बिजनेस / 46 प्रतिशत तक सब्‍सक्राइब हो गया है ये आईपीओ, क्‍या खुलेगी किस्‍मत 

46 प्रतिशत तक सब्‍सक्राइब हो गया है ये आईपीओ, क्‍या खुलेगी किस्‍मत 

इस आईपीओ में पैसा लगाने वालों ने भले ही बिड अप्‍लाई कर दी हो लेकिन ग्रे मार्केट का प्राइस बेहद निराश करने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

किस आईपीओ में किस्‍मत लगेगी और किसमें नुकसान होगा ये कोई नहीं जानता है. इसी कड़ी में बाजार में आए पॉप्‍यूलर व्हीकल आईपीओ (Popular Vehicle IPO) को जबरदस्‍त सब्‍सक्रिप्‍शन मिला. कंपनी के आईपीओ को दूसरे दिन 46 प्रतिशत तक सब्‍सक्रिप्‍शन मिला. आईपीओ को भले ही 46 प्रतिशत तक सब्‍सक्रिप्‍शन मिला हो लेकिन ग्रे मार्केट का इसका भाव निराश करने वाला है. 

किसने कितना किया सब्‍सक्राइब? 
एनएसई के आंकड़े बता रहे हैं कि कंपनी के कुल 14415110 शेयरों की पेशकश की गई थी. जबकि बाजार से 6531800 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्‍त हुई हैं. रिटेल निवेशकों ने 77 प्रतिशत सब्‍सक्राइब किया है जबकि गैर संस्‍थागत निवेशकों (NII) के खंड को 20 प्रतिशत सब्‍सक्राइब किया है. Popular Vehicle IPO में 250 करोड़ के नए शेयर और 352 करोड़ रुपये के 11917075 शेयरों की बिक्री की पेशकश की गई थी. कंपनी के प्रबंध निदेशक नवीन फिलिप और कुट्टुकरन परिवार की अगुवाई वाले प्रवर्तकों के पास 69 प्रतिशत हिस्‍सेदारी है. 
क्‍या कह रहा है ग्रे मार्केट? 
अगर Popular Vehicle IPO के ग्रे मार्केट भाव पर नजर डालें तो कंपनी का आईपीओ आज जीरो रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी के आईपीओ के लिए 12 मार्च को ग्रे मार्केट प्राइस 5 रुपये प्रति शेयर था, वहीं 11 मार्च को 27 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था.  

आखिर कब बाजार में आया था आईपीओ 
Popular Vehicle IPO वाहनों की डिस्‍ट्रीब्‍यूटर और सर्विसिंग कंपनी है. कंपनी का आईपीओ 12 मार्च को खुला था जबकि ये 14 मार्च को बंद हो गया है. कंपनी के आईपीओ में बोली लगाने के लिए 50 शेयरों का लॉट बनाया गया था. कंपनी के आईपीओ का इश्‍यू प्राइस 280-295 रुपये रखा गया है. कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 15 मार्च को किया जाएगा. जबकि जिन निवेशकों की बिड कामयाब नहीं होगी उनके खातों में 16 मार्च तक पैसा आ जाएगा.कंपनी का आईपीओ 19 मार्च को लिस्‍ट होगा. 

ये भी पढ़ें: गर्मियों से पहले इस विमान कंपनी ने उठाया ये बड़ा कदम, सुरक्षित किया ऑर्डर
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

19 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

19 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

20 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

22 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

20 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.