✕

होम / बिजनेस / इस इंटीग्रेटेड इनक्यूबेटर कंपनी ने की निवेश की घोषणा, जानें कहां किया निवेश

इस इंटीग्रेटेड इनक्यूबेटर कंपनी ने की निवेश की घोषणा, जानें कहां किया निवेश

वेंचर कैटालिस्ट्स और एनीकट कैपिटल ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए मोटर और कंट्रोलर सॉल्यूशंस एट्रॉन ऑटोमोटिव में 4.75 करोड़ रुपये की सीड कैपिटल का निवेश किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की पहली इंटीग्रेटेड इनक्यूबेटर Venture Catalysts ने आज Attron Automotive रणनीतिक निवेश की घोषणा कर दी है, कंपनी ने एट्रॉन के सीड फंडिंग राउंड में 4.75 करोड़ रुपये जुटाए, यह निवेश आने वाले समय में दोनों कंपनियों को अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करेगा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में इनोवेशन को बढ़ावा देने और तकनीकी प्रगति को बढाने का काम करेगा.

एट्रान के साथ साझेदारी के लिए उत्साहित

वेंचर कैटलिस्ट्स के निदेशक और एमडी डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा ने इस मौक पर कहा कि, एट्रॉन ऑटोमोटिव में निवेश इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में इनोवेशन को बढ़ावा देने और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देने का काम करता है. हम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को भविष्य में नए आयाम देने के लिए एट्रॉन के साथ साझेदारी करके उत्साहित हैं.

स्थापित की जा रही हैं प्रोडक्ट फैसिलिटी 8000 इकाइयां 

एट्रॉन ऑटोमोटिव के सीईओ मोसम उगेमुगे ने कहा कि हमारे हालिया फंडरेसिंग के प्रयासों की सफलता एट्रॉन ऑटोमोटिव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. हमने प्रति माह 100 इकाइयों तक की क्षमता के साथ हमारी शुरुआती मांग को पूरा करने के लिए छोटे बैच के उत्पादन में प्रोडक्ट फैसिलिटी स्थापित करने के लिए निवेश का उपयोग किया है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, अब हम प्रति माह 8000 इकाइयों की क्षमता के साथ एक नई प्रोडक्ट फैसिलिटी स्थापित कर रहे हैं, जो हमें अपने मोटर और कंट्रोलर संसाधनों की तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने में सक्षम बनाएगी.

भारत का पहला इंटीग्रेटेड इनक्यूबेटर है वेंचर कैटलिस्ट्स

वेंचर कैटलिस्ट्स भारत का पहला इंटीग्रेटेड इनक्यूबेटर है. 2016 में डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा, अनुज गोलेचा, अनिल जैन और गौरव जैन द्वारा स्थापित, वेंचर कैटलिस्ट्स ने स्थापना के बाद से 300 से अधिक स्टार्टअप में निवेश किया है. वेंचर कैटालिस्ट्स द्वारा निवेश किए गए स्टार्टअप्स का मूल्यांकन 10 बिलियन डालर से अधिक है. वेंचर कैटालिस्ट्स की उपस्थिति 9 देशों के 55 शहरों में है और यह विश्व स्तर पर सबसे सक्रिय निवेशकों में से एक है.

इलेक्ट्रिक वाहन का बेहतर भविष्य

जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मार्केट में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है वैसे ही मोटर और कंट्रोलर समाधानों की वैश्विक मांग बढ़ रही है. 2021 में ईवी मोटर कन्ट्रोलर का वैश्विक बाजार में मूल्य 7,730.9 मिलियन डालर था, जिसका 2031 तक 26,879.75 मिलियन डालर तक पहुंचने का अनुमान है. साथ ही, ईवी मोटर की मार्किट जो 2022 से 2032 तक 8.5 बिलियन डालर थी उसके बढ़कर 56.95 तक बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है, जो इसकी मांग में वृद्धि को दर्शाता है. एट्रॉन ऑटोमोटिव सटीक-इंजीनियर्ड तकनीक प्रदान करने में माहिर है वाहन के प्रदर्शन को बढ़ाती है और भविष्य में इलेक्ट्रानिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

22 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

22 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

23 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

23 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.