✕

होम / बिजनेस / राजस्थान सरकार से PNC इंफ्रा को मिला ₹239 करोड़ का प्रोजेक्ट, शेयर में आई तेजी

राजस्थान सरकार से PNC इंफ्रा को मिला ₹239 करोड़ का प्रोजेक्ट, शेयर में आई तेजी

राजस्थान में मिला यह नया प्रोजेक्ट न सिर्फ PNC Infratech की परियोजनाओं की सूची में एक और महत्वपूर्ण जुड़ाव है, बल्कि शेयर बाजार में निवेशकों के भरोसे को भी बढ़ाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी PNC Infratech को राजस्थान सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) से 239.94 करोड़ रुपये का एक नया प्रोजेक्ट मिला है. इस खबर के सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई है. आइए इस प्रोजेक्ट की डिटेल और शेयर बाजार में कंपनी के प्रदर्शन के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं.

शेयर बाजार में जोरदार उछाल

सोमवार को BSE पर PNC Infratech के शेयरों में 4.8 प्रतिशत की तेजी आई. दिन के कारोबार में स्टॉक एक समय 319.80 रुपये तक पहुंच गया, जबकि इसका ओपनिंग प्राइस 307.80 रुपये रहा. इस तेजी का सीधा संबंध कंपनी को मिले नए प्रोजेक्ट से माना जा रहा है. वहीं, खबर लिखे जाने के दौरान कंपनी का शेयर थोड़ा नीचे गिरकर 2.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 313.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

क्या है नया प्रोजेक्ट?

कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि उसे राजस्थान के भरतपुर शहर में एक फ्लाईओवर के निर्माण का ठेका मिला है. यह प्रोजेक्ट 239.94 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा और इसके लिए 24 महीने (2 साल) की समयसीमा तय की गई है. बता दें, PNC Infratech Ltd एक अग्रणी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और कंस्ट्रक्शन कंपनी है. कंपनी हाईवे, ब्रिज, एयरपोर्ट, पावर ट्रांसमिशन, वाटर सप्लाई और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. PNC ने यमुना एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, और वाराणसी व इलाहाबाद एयरपोर्ट के रनवे का निर्माण भी किया है.

शेयर परफॉर्मेंस और निवेशकों का मुनाफा

बीते 1 महीने में इस कंपनी के शेयर ने 27 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. हालांकि, एक साल में यह शेयर लगभग 40 प्रतिशत तक गिर चुका है, जिससे लॉन्ग टर्म निवेशकों को नुकसान हुआ है. कंपनी का 52-वीक हाई 539 रुपये और लो 235.70 रुपये रहा है. मौजूदा समय में इसका मार्केट कैप 8041.22 करोड़ रुपये है. बीते 5 वर्षों में इसके शेयरों में 154% की वृद्धि दर्ज की गई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

2 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

2 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

2 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

2 hours ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

23 hours ago