✕

होम / बिजनेस / दुनिया के अरबपतियों को पछाड़ टॉप गेनर बना यह अरबपति, देखिए संपत्ति में कितना हुआ इजाफा

दुनिया के अरबपतियों को पछाड़ टॉप गेनर बना यह अरबपति, देखिए संपत्ति में कितना हुआ इजाफा

शेयर मार्केट में भारी गिरावट के बाद भी यह भारतीय दुनिया के अरबपतियों को पछाड़ बना टॉप गेनर, संपत्ति में भी दर्ज की गई बड़ी वृद्धि

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया के सभी अरबपतियों की सूची में पिछले काफी समय से तेजी से बदलाव आ रहा है. गुरुवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया. जिसके कारण ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में भी बड़ी वृद्धि दर्ज की गई. अडानी ग्रुप के शेयरों में गुरुवार को आए उछाल के बाद चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में 6.42 अरब डॉलर का इजाफा हुआ. गुरुवार को कमाई के मामले में गौतम अडानी ने दुनिया के सभी अरबपतियों को पीछे छोड़ टॉप गेनर का तमगा हासिल किया.

15.66 लाख करोड़ तक पहुंची कंबाइंड मार्केट कैप

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी 98.6 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 14वें नंबर पर हैं. इस साल उनकी नेटवर्थ में 14.3 अरब डॉलर की तेजी आई है. गुरुवार की तेजी के साथ अडानी ग्रुप की सभी लिस्टेड कंपनियों का कंबाइंड मार्केट कैप 15.66 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. 

गुरुवार को लिस्टेड कंपनियों में रही तेजी

अडानी ग्रुप की सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को तेजी रही. बीएसई पर अडानी टोटल गैस का शेयर 11.34%, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस 11.10%, अडानी ग्रीन एनर्जी 9.66%, अडानी एंटरप्राइजेज 6.29% और अडानी पोर्ट्स 4.93% चढ़ गया. इसी तरह एनडीटीवी का शेयर 4.82%, अडानी विल्मर का शेयर 4.40%, एसीसी का शेयर 4.11%, अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 4.04% और अडानी पावर का शेयर 1.81% की बढ़त पर रहा. पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को गिरावट आने से इन कंपनियों के संयुक्त बाजार मूल्यांकन में 1.12 लाख करोड़ रुपये की कमी आई थी.

कई अरबपतियों की रैकिंग होगी डिस्टर्ब

दुनिया की टॉप 10 अरबपतियों में केवल बर्नार्ड अर्नाल्ट की ही कुर्सी पर खतरा नहीं है. एलन मस्क से लेकर सर्गी ब्रिन तक की रैकिंग में उथल-पुथल होने वाली है. पहले से तीसरे नंबर पर लुढ़क चुके एलन मस्क की यह रैकिंग भी खतरे में है. मार्क जुकरबर्ग कभी भी उन्हें चौथे नंबर पर ढकेल सकते हैं. दोनों के बीच केवल 6 अरब डॉलर का ही फासला रह गया है.

चौथे नंबर पर खिसक सकते हैं मस्क

इस बीच एलन मस्क की नेटवर्थ में गुरुवार को 5.02 अरब डॉलर की गिरावट आई. इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 179 अरब डॉलर रह गई है. इस साल उनकी नेटवर्थ में 49.6 अरब डॉलर की गिरावट आई है. वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं और उनके चौथे नंबर खिसकने का खतरा पैदा हो गया है. अभी मार्क जकरबर्ग 177 अरब डॉलर के चौथे नंबर पर हैं. फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट 204 अरब डॉलर के साथ पहले और जेफ बेजोस 201 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं. मुकेश अंबानी 110 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

18 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

18 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

19 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

21 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

23 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

19 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

1 day ago