✕

होम / बिजनेस / इस सरकारी कंपनी ने की डिविडेंड की घोषणा, जानें निवेशकों को कितना होगा लाभ?  

इस सरकारी कंपनी ने की डिविडेंड की घोषणा, जानें निवेशकों को कितना होगा लाभ?  

Power Finance Corporation Limited ने अपने योग्य निवेशकों को 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 1 शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है. यह निवेशकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस  कॉर्पोरेशन लिमिटिड (Power Finance Corporation Limited) ने अपने निवेशकों को डिविडेंड (Dividend) देने की घोषणा की है. सोमवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी देते हुए बताया है कि वह अपने योग्या निवेशकों को 3 रुपये का डिविडेंड देगी. कंपनी ने इस डिविडेंट के लिए रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दी है, जोकि इसी महीने है. आपको बता दें, पीएफसी एक इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी है जो बिजली क्षेत्र के वित्तपोषण के लिए काम करती है. यह कंपनी भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन आती है.   

निवेशकों को कब और कितना मिलेगा डिविडेंड

पावर फाइनेंस  कॉर्पोरेशन लिमिटिड ने जानकारी दी है कि निवेशकों को 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 1 शेयर पर वह 3 रुपये का डिविडेंड देगी. कंपनी ने तीसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए अगले शुक्रवार का दिन चुना है, यानी रिकॉर्ड डेट 22 मार्च 2024 तय की गई है. कंपनी यह डिविडेंड अपने योग्य निवेशकों को देगी और 10 अपैल 2024 या उसके बाद डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा. इससे पहले कंपनी ने फरवरी में अपने निवेशकों को डिविडेंड दिया था. तब निवेशकों को 3.50 रुपये का फायदा हुआ था.

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन

मंगलवार को कंपनी के शेयर बीएसई में तेजी के साथ खुले थे. सुबह 9.40 मिनट पर 0.21 प्रतिशत की तेजी से इसका शेयर 433.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 223.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं, 6 महीने के शेयर को होल्ड करने वाले निवेशकों को अब तक 76.60 प्रतिशत का फायदा हुआ है.

कंपनी में सरकारी की हिस्सेदारी

शेयर बाजार में कंपनी का 52 वीक हाई लेवल 477.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 116.40 रुपये है. कंपनी मार्केट कैप 1,42,465,39 रुपये है. कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 56 प्रतिशत है. बता दें, सितंबर तिमाही से दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी के शेयर में म्यूचुअल फंड्स ने अपनी हिस्सेदारी घटाई है.     

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

23 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

23 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.